Google Analytics Meta Pixel यूट्यूब पर मृत मां का वीडियो देखकर पल रही 2 साल की मासूम बच्ची - Ekhabri.com

यूट्यूब पर मृत मां का वीडियो देखकर पल रही 2 साल की मासूम बच्ची

बालोद। आज मदर्स डे (8मई) पर हम ऐसी मां और बच्ची की ममता की कहानी बता रहे हैं। जो आपका दिल छू लेगी। आपको जयप्रदा अभिनेत्री की मां फिल्म की वह कहानी तो याद ही होगी जिसमें उसकी मौत हो जाती है लेकिन उसकी आत्मा अपने बच्चे की रक्षा करती है। मां निस्वार्थ होकर अपने बच्चों के प्रति ममता लुटाती है। जीवन भर अपने बच्चों से प्रेम करती है और जीवन के बाद भी। ऐसा ही कुछ ममता भरी कहानी है लाटाबोड़ के एक स्वर्गीय मां गीत गंजीर और उनके 2 साल की बच्ची शिवांगी की। दरअसल हार्ट अटैक की वजह से महज 32 साल की उम्र में मां गीत गंजीर की 30 मार्च को मृत्यु हो गई थी। 2 साल की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। अपने बेटी से अटूट प्यार रखने वाली मां आज भी इस दुनिया में ना होकर अपने बेटी से जुड़ी हुई है और यह संभव हुआ है यूट्यूब के जरिए। उनकी मां को यूट्यूब ,टिक टॉक और सोशल मीडिया पर एक्टिंग करने का शौक था और कई अच्छे गीतों पर उनका अभिनय जानदार था। जो वीडियो यूट्यूब व कई ऐप में अपलोड किए गए थे। आज उन्हीं वीडियो के जरिए एक 2 साल की बेटी मां का दुलार पा रही है।मां का वीडियो देख बच्ची रोना बंद कर देती है: उनके पिता डॉ वीरेंद्र गंजीर कहते हैं कि अपनी मां का यूट्यूब में डला हुआ वीडियो देख कर बच्ची रोना बंद कर देती है। उस बच्ची को तो इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि उसकी मां इस दुनिया में नहीं है। वह तो मानो यूट्यूब पर ही अपने मां को ढूंढ लेती है और उनके वीडियो के साथ अपना वक्त बिताती है। कभी-कभी अपनी तुतलाती भाषा में मम्मा जय जय बोलती है। तस्वीर को प्रणाम करती है। मानो कह रही हो कि मम्मी भगवान के घर को चली गई है। पहले घर वाले इस बात को लेकर पहले काफी चिंतित थे कि 2 साल की बच्ची मां के बगैर कैसे संभलेगी। पर कहते हैं ना मां की ममता निराली है। भगवान को प्यारी होने के बाद भी वह बच्चे से इस तरीके से जुड़ जाएगी किसी ने सोचा भी नहीं था। इस बात को घर के लोग देखकर आश्चर्यचकित होते हैं कि 2 साल के बच्ची को मां के वीडियो से इतना लगाव है कि वह उसे देख कर ही खुश हो जाती है।कभी भूख लगने पर रोना आए तो वीडियो देखकर वह चुप हो जाती है। सबकी लाडली रही उस मां की हर एक याद को घरवालों ने सहेज कर रखा है। उनकी बनाई हर वीडियो को याद के तौर पर रोज घर के सदस्य देखते हैं। 2 साल की बच्ची अपने मां की वीडियो देखकर मां की कमी महसूस नहीं करती है। यह अपने आप में एक विलक्षण बात है। तो यह उनके हौसले को भी बताती है।
पिता बोले याद में लगाएंगे पेड़: बच्ची के पिता डॉ वीरेंद्र का कहना है कि अपनी पत्नी को खोने का उन्हें बहुत गम है। उनकी याद में वे विशेष अभियान चलाकर अलग अलग जगह पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। तो वही अपने बेटी को लेकर कहते हैं कि मेरी बच्ची बचपन से हिम्मतवाली है। पत्नी के जाने के बाद तो मैं काफी टूट गया था। मेरी तबीयत भी काफी खराब हुई। पर बच्ची ने मानो खुद को ऐसे संभाला है कि यह मां के प्यार की ताकत ही है। जो उसे कुछ होने नहीं देती है। यूट्यूब पर अपनी मम्मी की वीडियो देखकर 2 साल की बच्ची सब कुछ भूल जाती है। सच ही है मां से बढ़कर कुछ नहीं है। मां की जगह कोई ले नहीं सकता। मां की ममता और बच्चों के पति उसका प्यार महान है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *