CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन से जुड़े एक बड़े गांजा तस्करी मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी बेनरदा बीरा को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस कोर्ट) किरण थवाईत ने 10 साल का कठोर कारावास और 1 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया। अदालत ने माना कि आरोपी ने 20.490 किलोग्राम गांजा अवैध रूप से अपने कब्जे में रखा था।
यह घटना 10 जुलाई 2024 की रात को हुई थी, जब रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, दुर्ग छोर खंभा नंबर-39 पर जीआरपी पुलिस ने एक त्वरित अभियान चलाया। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दो पिट्ठू बैग लेकर खड़ा है। पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक एस.के. राठौर और आरक्षक एन.के. महाणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे दो बैगों से 10 पैकेट गांजा बरामद हुए। पैकेटों में बीज, फूल, पत्तियां और तना शामिल था, जिसकी कुल तौल 20.490 किलोग्राम थी। बरामदगी का पंचनामा गवाहों की उपस्थिति में तैयार किया गया।
अदालत ने कहा कि इस प्रकार के अपराध समाज के लिए घातक हैं और युवा पीढ़ी को नशे की लत की ओर धकेलते हैं। इसलिए एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर दंड आवश्यक है। जुर्माना न अदा करने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जीआरपी रायपुर के अधिकारियों ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कदम रेलवे परिसर में नशे के अवैध व्यापार पर रोक लगाने में मदद करेगा। अधिकारियों ने प्लेटफार्मों पर गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By User 6 /
May 12, 2026 /
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...