रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने 12 आईएएस अफसरों के प्रभार फेरबदल करने का आदेश जारी किया वहीं दूसरी ओर उन्हें गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने सौंप दिया। डी.डी. सिंह ने इसके साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक डा. कमलप्रीत सिंह सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रभारी कृषि उत्पादन आयुक्त, सचिव कृषि (उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्ध पालन, गोठान) विभाग एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी के साथ डा. आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रमुख सचिव अध्यक्ष छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल, अध्यक्ष छग माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग विभाग, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग को केवल प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
देखें आदेश:












