Google Analytics Meta Pixel होली से पहले 25 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात - Ekhabri.com

होली से पहले 25 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात

रायपुर, 27 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ सरकार 28 फरवरी को राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि अंतरित करेगी। यह राशि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य अंतर के रूप में दी जाएगी। होली पर्व से ठीक पहले किसानों को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में इस राशि का वितरण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहेंगे।

 

सरकार के निर्णय के अनुसार धान के समर्थन मूल्य और घोषित दर के अंतर की राशि किसानों को होली से पहले एकमुश्त देने का फैसला लिया गया था। 28 फरवरी को राशि जारी होने के साथ यह संकल्प पूरा होगा।

 

कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य सरकार धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 28 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया गया है। योजना का लाभ धान बेचने वाले सभी पंजीकृत किसानों को मिलेगा।

 

अब तक कृषक उन्नति योजना के तहत 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की आदान सहायता दी जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अन्य किसान हितैषी योजनाओं को मिलाकर राज्य के किसानों को 1.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

 

राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में भी कृषि और किसान कल्याण पर विशेष प्रावधान किए हैं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रुपए, सिंचाई पंपों को निःशुल्क बिजली देने के लिए 5500 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

सरकार का कहना है कि किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। होली से पहले सहायता राशि जारी होने से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *