Google Analytics Meta Pixel - Ekhabri.com

प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक वारदातें, प्रदेश सरकार अंकुश लगाने में नाकाम : विष्णुदेव साय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में स्थित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में पांच लोगों की संदिग्ध मौत को चिंतनीय घटना बताते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं और प्रदेश सरकार और उसके गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू इस पर अंकुश लगा पाने में बुरी तरह विफल साबित होते जा रहे हैं। सामूहिक रूप से हत्या का एक और मामला वहां इससे पहले भी सामने आया था, लेकिन प्रदेश सरकार को इन बढ़ते अपराधों को लेकर कोई चिंता ही नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में अपराधी खुलेआम कानून के राज को चुनौती दे रहे हैं और मुख्यमंत्री बघेल को सियासी नौटंकियों से ही फुर्सत नहीं है। अपने ही गृह जिले में बढ़ते अपराधों के बावजूद स्मार्ट पुलिसिंग के जुमले की जुगाली करते गृह मंत्री साहू भी मूकदर्शक बने बैठे हैं। श्री साय ने कहा कि प्रदेश जिस रफ़्तार से अपराधगढ़ बनाता जा रहा है, वह प्रदेश में जंगलराज का अहसास करा रहा है जहाँ नागरिक सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश सरकार अपराधियों में कानून के राज का खौफ पैदा करने में निकम्मी साबित हो रही है। श्री साय ने पाटन के बठेना ग्राम में पाँच लोगों की मौत के इस मामले में तत्काल कठोर कार्रवाई करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने और पीड़ित परिवार को तत्काल पर्याप्त आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...