काबुल में शक्तिशाली बम विस्फोट के बाद अफगान सेना ने तालिबान आतंकियों पर जबर्दस्त हमले शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में 274 आतंकी मारे गए हैं। काबुल में कार बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। यहां बीस लोग घायल हुए हैं। आतंकी कार्यवाहक रक्षा मंत्री बिसमिल्लाह मोहम्मदी की हत्या करने आए थे। इन चारों आतंकियों को मुठभेड़ में मार डाला गया ।
हमला राजधानी काबुल के ग्रीन जोन में हुआ है। हमले में दो नागरिकों की मौत हुई है। पहले कार बम विस्फोट किया गया और उसके बाद कार्यवाहक रक्षा मंत्री के घर की ओर चार आतंकी फायरिंग करते हुए बढ़े। इस घटना में तालिबान का ही हाथ माना जा रहा है।
काबुल में बम विस्फोट के बाद हजारों नागरिक सड़कों पर उतर आए। महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला। सड़कों पर उतरे अफगान नागरिकों ने आतंकियों और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रैली में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने भी भाग लिया। रैली में तालिबान और उनको ताकत देने वाले पाकिस्तान के नेताओं को फांसी देने की मांग की जा रही थी।
काबुल में हमले के बाद अफगान सेना ने अपने युद्ध को धार दे दी है। रात में ही कई स्थानों पर हमले किए। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 274 आतंकियों को मार गिराने के साथ ही 119 आतंकी घायल हुए हैं।
जौजान प्रांत में हवाई हमले में 21 आतंकी मारे गए।
तालिबान के साथ लड़ रहे कई आतंकी संगठन : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री हनीफ अतमार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि और अन्य देशों के राजदूतों के साथ बैठक की। बैठक में बताया कि दस हजार विदेशी आतंकी पाक की सरपरस्ती में तालिबान के साथ मिलकर सेना से युद्ध कर रहे हैं। इन संगठनों में अलकायदा, टीटीपी, इस्लामिक स्टेट सहित एक दर्जन आतंकी संगठन शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...