Google Analytics Meta Pixel 2 अलग-अलग मामले में 3 बच्चों की मौत, इलाके में हड़कंप - Ekhabri.com

2 अलग-अलग मामले में 3 बच्चों की मौत, इलाके में हड़कंप

राजनांदगांव/तखतपुर. ग्राम सांकरा के नवीन तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं ग्रामीणों ने दो बच्चों के मौत के बाद सोमनी सांकरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर तालाब में गहरीकरण के नाम पर अवैध मुरुम उत्खनन का आरोप लगाया है. वहीं तखतपुर में करंट की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे मौत हो गई है.राजनांदगांव जिले ग्राम सांकरा के नवीन तालाब मे डूबने से 2 बालक की मौत हो गई है. घटना बुधवार की देर शाम की बताई गई है. जब बच्चे खेलते-खेलते तालाब में नहाने उतर गए थे. मृत बच्चों की पहचान समीक्षा निषाद और डोमन साहू के रूप में हुई है. बच्चों की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सोमनी सांकरा मार्ग मे चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों ने गांव में नवीन, तालाब पर गहरीकरण के नाम पर अवैध मुरुम उत्खनन का आरोप ग्राम पंचायत पर लागाया है और जांच की मांग की है. वहीं गोताखोरो के जल्दी न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है.राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि, सोमनी थाना अन्तर्गत ग्राम साकरा के 2 बच्चों की मौत तालाब मे डूबने से हो गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, स्कूल के खेल मैदान में खेलते-खेलते बच्चे पास के नवीन तालाब मे नहाने उतर गए थे. समीक्षा निषाद और डोमन साहू का शव गोताखोरों ने बरामद किया है और तालाब से बाहर निकाला है.नायब तहसीलदार ने बताया, आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमनी सांकरा मार्ग में चक्काजाम किया था, लेकिन समझाइश के बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त किया है. मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है. आक्रोशित ग्रामीणों ने नवीन तालाब में अवैध मुरुम उत्खनन से तालाब गहरा होना बताया है. वहीं तखतपुर में घर के बाहर खेलने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से मासूम की मौत हो गई है. घटना की जानकारी लगते ही परिजन ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में करवाया भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने 3 वर्षीय प्रियांशु ध्रुव को मृत घोषित कर दिया. घटना तख़तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी की है. तख़तपुर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न, बच्चों का आत्मीय स्वागत

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत बस्तर जिले के भानपुरी में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *