Google Analytics Meta Pixel अनजान बीमारी से 24 घंटे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, जांच के लिए कब्र से निकाले गए शव - Ekhabri.com

अनजान बीमारी से 24 घंटे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, जांच के लिए कब्र से निकाले गए शव

जशपुर। जशपुर जिले में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है. 24 घंटे के भीतर ही परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई है। फिलहाल मौत के लिए कारण बनी बीमारी का पता नहीं लगाया जा सका है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दफनाए जा चुके शवों को कब्र से निकालकर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद सही बीमारी का पता लगाने के लिए जरूरी जांच करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार व मंगलवार को हुई मौतों के बाद शवों को कब्र से निकालने की कवायद की गई। जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र के वार्ड 14 महुआटिकरा निवासी नंदू सोनी के घर बीते 2 दिनों में 3 सदस्यों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार से मंगलवार की दोपहर तक ये मौतें अलग-अलग समय पर हुईं. सबसे पहले नंदू के पिता 70 वर्षीय रामप्रसाद सोनी की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कर परिवार लौटा तो उनकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी पूजा सोनी की मौत हो गई। पूजा के अंतिम संस्कार के बाद उनकी छोटी बेटी 14 वर्षीय लक्ष्मी सोनी की भी मौत हो गई। एक-एक कर तीन मौतों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौतों का कारण जानने के लिए लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि दो अन्य मृतकों के शवों को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इन बीमारियों का शक
बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने बताया कि वृद्ध को बुखार था और उनमें खून की भी कमी थी। 16 वर्षीया पूजा को भी परिजन काफी गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर आए थे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 14 वर्षीया लक्ष्मी को उन्होंने अस्पताल में दाखिल नहीं कराया था। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में लक्ष्मी को पीलिया और बुखार होने का पता चला है। लक्ष्मी का कोरोना और डेंगू का टेस्ट कराया गया है, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसका पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। दफनाए गए रामप्रसाद और पूजा के शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकाला गया है. इस बीच कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो परिवार में झाड़-फूंक कराया जा रहा था। बीएमओ डा. मिंज का कहना है कि तीनों की मौत का कारण बीमारी ही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...