Google Analytics Meta Pixel यूपी में प्रचंड गर्मी से 33 की मौत - Ekhabri.com

यूपी में प्रचंड गर्मी से 33 की मौत

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा। 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां की रात भी देश में सबसे गर्म रही। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू और गर्मी की चपेट में रहे। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक ऐसे ही हालत रहेंगे। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है।

18 से राहत संभव
मौसम विभाग केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 18 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से बादल छाने के आसार हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है।     ऐसे में मौसम में कुछ सुधार से राहत मिल सकती है।

यहां मौतें
कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और आसपास भी गर्मी से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें वाराणसी में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो और गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक की व्यक्ति की जान गई है।

बिहार में भीषण गर्मी से 13 लोगों की मौत

बिहार में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में पांच जिले में 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक औरंगाबाद में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सारण और गया में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। रोहतास और भोजपुर एक-एक लोगों की मौत हुई। इनके परिजनों का दावा है कि लू लगने के कारण तेज बुखार के साथ उल्टी होने लगी। अस्पताल ले गए लेकिन जान नहीं बचा पाए। इधर, सबसे अधिक बक्सर में गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान जिला के कुछ स्थानों पर रविवार को उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया। वहीं सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिला के कुछ स्थानों में रविवार को कुछ घंटे के दौरान मौसम विभाग ने वर्षा की संभावना जताई है और हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की बात बताई जा रही है। राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू के साथ भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *