Google Analytics Meta Pixel बार्सिलोना की लेवानडोस्की को 330 करोड़ की पेशकश:रोनाल्डो को बुलाने का प्रयास कर सकता है जर्मन क्लब बायर्न - Ekhabri.com

बार्सिलोना की लेवानडोस्की को 330 करोड़ की पेशकश:रोनाल्डो को बुलाने का प्रयास कर सकता है जर्मन क्लब बायर्न

पेरिस। स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना और पोलैंड के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडोस्की के बीच करार की बातें दिन ब दिन बड़ी होती जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेनिश क्लब लेवानडोस्की को अपने साथ जोड़ने के लिए 40 मिलियन पाउंड (करीब 330 करोड़ रु.) की पेशकश कर सकता है। इसमें 35 मिलियन पाउंड (करीब 288 करोड़ रु.) के साथ कुछ एड-आॅन्स भी हैं यानी अतिरिक्त राशि। हालांकि, लेवानडोस्की के क्लब बायर्न म्यूनिख को 2021 के फीफा बेस्ट प्लेयर के लिए यह राशि कम लग रही है। बायर्न लेवानडोस्की को साथ रखने के लिए अडिग है।
प्रबंधन का क्लब को सुझाव है कि वे लेवानडोस्की को न छोड़ें। कम से कम तब तक तो न छोड़ें जब तक कि उनका करार खत्म नहीं हो जाता। लेवानडोस्की का बायर्न से करार 2023 तक का है। दूसरी ओर, लेवानडोस्की बार्सिलोना से जुड़ने के इच्छुक हैं। लेवानडोस्की ने कहा था कि वे बायर्न के साथ नहीं रहना चाहते। उनके टीम छोड़ने के हितों के कारण कोच जूलियन नेगल्समैन के साथ संबंध खराब हो चुके हैं। 33 साल के लेवानडोस्की ने 2021-22 सीजन में जर्मन क्लब की ओर से सभी प्रतियोगिताओं के 46 मैच में 50 गोल किए थे। यूरोपियन मीडिया की रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि अगर लेवानडोस्की बायर्न म्यूनिख छोड़ देते हैं तो क्लब क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपने साथ जोड़ने के प्रयासों को और तेज कर देगा। मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेल रहे पुर्तगाल के फॉरवर्ड का ओल्ड ट्रैफर्ड में भविष्य संदेह के घेरे में हैं क्योंकि वे टीम को चैंपियंस लीग के अगले सीजन के लिए क्वालिफाई कराने में विफल रहे।
बायर्न यूरोप के एलीट क्लब कॉम्पिटीशन में अपना दबदबा और मजबूत करना चाहता है। बायर्न 2020 में चैंपियंस लीग चैंपियन बना था। उसकी यह उपलब्धि रोनाल्डो को इस जर्मन क्लब से जोड़ने में मदद कर सकती है। बायर्न ने बुधवार को साडियो माने से करार किया था। माने लिवरपूल से खेलते थे। इस बीच, मैनचेस्टर यूनाइटेड के फ्रेंच मिडफील्डर पॉल पोग्बा इटैलियन क्लब युवेंटस से जुड़ सकते हैं। पोग्बा के एजेंट राफेला पिमेंटा और इटैलियन क्लब युवेंटस की मीटिंग मिलान में हुई। इस मीटिंग में पोग्बा के कॉन्ट्रैक्ट और राशि पर चर्चा हुई। पोग्बा का युवेंटस से तीन-चार साल का करार हो सकता है। उनके पांच से आठ जुलाई के बीच तूरिन पहुंचने की उम्मीद है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *