Google Analytics Meta Pixel मनु भाकर-गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में खेल आइकॉन्स का किया सम्मान - Ekhabri.com

मनु भाकर-गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में खेल आइकॉन्स का किया सम्मान

दिल्ली। विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी और पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक पदक विजेता – मनु भाकर (निशानेबाजी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी) और प्रवीण कुमार (पैरा-एथलीट) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त किया। खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

 

 

सिंगापुर में खिताबी मुकाबले में चीन के डिंग लीरेन को हराकर गुकेश सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। वहीं मनु 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दोहरे कांस्य पदक जीतकर पेरिस खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। दूसरी ओर, हरमनप्रीत ने भारत को पुरुष हॉकी में लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाया, जबकि प्रवीण ने पैरालिंपिक में ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीता।

 

32 एथलीटों को मिले अर्जुन पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले बत्तीस एथलीटों में सत्रह पैरा-एथलीट शामिल हैं। सूची में ज्योति याराजी, अन्नू रानी, नीटू, स्वीटी, वंतिका अग्रवाल, सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, राकेश कुमार, प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी, धरमबीर, प्रणव सूरमा शामिल हैं। एच होकाटो सेमा, सिमरन, नवदीप, नितेश कुमार, थुलासिमथी मुरुगेसन, निथ्या श्री सुमति सिवान, मनीषा रामदास, कपिल परमार, मोना अग्रवाल, रूबीना फ्रांसिस, स्वप्निल सुरेश कुसले, सरबजोत सिंह, अभय सिंह, साजन प्रकाश और अमन।

Read Also  बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान…. बोले-सांसद बनने के बाद भी रायपुर में रहूंगा

 

 

अर्जुन पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है। पूर्व साइकिलिस्ट सुच्चा सिंह और पूर्व पैरा-तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) दिया गया। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से संन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है। मुरलीकांत राजाराम पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हेडलबर्ग में आयोजित पैराओलंपिक खेलों में इतिहास रच दिया था, जब उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, तथा स्वर्ण पदक जीतने के अपने सफर में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड में दो बार सुधार किया था।

 

इन खिलाड़ियों को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

सुभाष राणा (पैरा-शूटर), दीपाली देशपांडे (निशानेबाजी) और संदीप सांगवान (हॉकी) को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि एस मुरलीधरन (बैडमिंटन) और अरमांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल) को आजीवन श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रशिक्षकों को निरंतर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।

 

 

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (पीबी) और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय होने के लिए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी मिली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *