दुनिया के शीर्ष आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और आस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में आकर्षण् का केंद्र होंगे जिसमें 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी।
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स और आस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी ग्रीन की मूल कीमत दो करोड़ रुपये, जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपये है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआर्ई) के सचिव जय शाह ने कहा,”कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं। इनमें एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है उनकी संख्या 119 है जबकि 282 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। अधिकतम 87 स्थान खाली हैं जिनमें 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।”
कोलकाता नाइटराइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपये ही बचे हुए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपये तथा 13 स्थान खाली हैं। पिछले सत्र में सनराइजर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस बार और मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगा। पिछले सत्र में लचर प्रदर्शन करने वाली एक अन्य टीम पंजाब किग्स भी मनचाहे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगा क्योंकि उसके पास 32.20 करोड़ रुपये की राशि बची है। चेन्न्ई सुपरकिग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपरजाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने लायक राशि है।
क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में गेंदबाजी आलराउंडर की सख्त दरकार रहती है और ऐसे में स्टोक्स और ग्रीन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। भारत के अधिकतर खिलाड़ी किसी न किसी टीम से जुड़े हुए हैं और ऐसे में भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और मनीष पांडेय पर अच्छी बोली लग सकती है। इन दोनों का आधार मूल्य एक करोड़ रुपए है। इशांत शर्मा और अजिक्य रहाणे का आधार मूल्य 50 लाख रुपये रखा है। जिन अन्य खिलाड़ियों पर मोटी बोली लग सकती है उनमें दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय मैदानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के उदीयमान बल्लेबाज हैरी ब्रूक का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...