न्यूजीलैंड ने सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के इरादे से एक अनोखा बिल पास किया है। नए कानून के मुताबिक, अगर कोई युवा सिगरेट खरीदता है, तो उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। अब देश में किसी भी ऐसे व्यक्ति का तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध है, जिसका जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद हुआ है। इससे देश में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र लगातार बढ़ती रहेगी। सरकार इस कदम के जरिए देश को “धूम्रपान मुक्त” करने का ध्येय लेकर चल रही है।
इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि यदि कोई व्यक्ति अब से 50 साल बाद सिगरेट को पैकेट खरीदने का प्रयास करेगा, तो उसे पहचान पत्र दिखाकर साबित करना होगा कि वह कम से कम 63 वर्ष का है। कानून का मसौदा तैयार करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे पहले ही न्यूजीलैंड में धूमपान बहुत कम हो जाएगा। न्यूजीलैंड सरकार वर्ष 2025 तक धूमपान मुक्त होने का लक्ष्य लेकर चल रही है। नए कानून के मुताबिक, तंबाकू बेचने के लिए अनुमति प्राप्त खुदरा विक्रेताओं की संख्या भी 6000 से घटकर 600 हो जाएगी। इसके साथ ही धूमपान वाले तंबाकू में निकोटीन की मात्रा कम करने का भी निर्णय लिया गया है।
बिल पास होने से पहले, मंत्री डा. आयशा वेराल ने संसद में कहा, “ऐसे उत्पाद जिसे इस्तेमाल करने वाले लगभग आधे लोगों की जान चली जाए, उसे बेचने की अनुमति देने की कोई अच्छी वजह नहीं है। मैं आपको बता सकती हूं कि हम इसे भविष्य में समाप्त कर देंगे, क्योंकि हम इस कानून को पारित करेंगे। इस कानून से धूमपान से होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल का दौरा, हृदयाघात के इलाज के लिए अरबों डालर की बचत होगी।
वेराल ने कहा कि नया कानून पीढ़ीगत बदलाव लाएगा और युवाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य की विरासत छोड़ेगा। संसद में 43 के मुकाबले 76 वोट से यह विधेयक पारित हुआ।
न्यूजीलैंड के एक अखबार ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश के आठ प्रतिशत वयस्क प्रतिदिन धूम्रपान करते हैं। ये आंकड़ा 10 साल पहले के 16 फीसद से आधा है।
न्यूजीलैंड 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए सिगरेट की बिक्री को पहले ही नियंत्रित कर चुका है। साथ ही सिगरेट पर टैक्स भी काफी बढ़ा दिया गया है। देश की कई हेल्थ एजेंसियों ने नए बिल का स्वागत किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...