Google Analytics Meta Pixel अमेरिकी रक्षा व्यय से बौखलाए चीन ने ताइवान की ओर भेजे 71 लड़ाकू विमान - Ekhabri.com

अमेरिकी रक्षा व्यय से बौखलाए चीन ने ताइवान की ओर भेजे 71 लड़ाकू विमान

अमेरिकी रक्षा व्यय विधेयक में ताइवान संबंधी प्रविधानों से चीन बौखला गया है। चीन ने अबतक की सबसे बड़ी घुसपैठ करते हुए 24 घंटे के भीतर ताइवान की ओर न सिर्फ वायुसेना के 71 लड़ाकू विमान भेजे, बल्कि सात युद्धपोतों को भी रवाना कर दिया। अमेरिका का रक्षा व्यय विधेयक शनिवार को पारित हुआ है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संदर्भ में ताइवान से रक्षा सहयोग बढ़ाने और भारत के साथ उभरती रक्षा प्रौद्योगिकी, तैयारियों व रसद को लेकर विस्तारित सहयोग की जरूरत पर बल दिया गया है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक 47 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे। यह एक अनाधिकारिक सीमा है, जिसे रणनीतिक रूप से दोनों देश स्वीकार करते हैं। ताइवान की तरफ भेजे गए लड़ाकू विमानों में 18 जे-16, 11 जे-1, छह सू-30 तथा ड्रोन शामिल रहे। ताइवान ने कहा कि उसने मिसाइल प्रणाली व नौसेना की पोतों से चीनी हरकतों की निगरानी की।
चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ईस्टर्न थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने कहा,”यह मौजूदा अमेरिका व ताइवान की प्रतिबद्धता तथा उकसावे के खिलाफ दृढ़ प्रतिक्रिया है।” शी का आशय अमेरिका के रक्षा व्यय विधेयक से था। रविवार रात जारी बयान में प्रवक्ता ने कहा कि पीएलए ताइवान के इर्द-गिर्द जल क्षेत्र में संयुक्त युद्धक गश्त व संयुक्त हमले का अभ्यास कर रही थी।
अमेरिका व ताइवान के बीच बढ़ती नजदीकियां चीन को स्वीकार नहीं है। वह ताइवान को अपना हिस्सा तथा अमेरिकी कदमों को आंतरिक मामलों में दखल मानता है। प्रतिक्रया के तौर पर वह लगभग रोज ताइवान सीमा में अपने लड़ाकू विमान या युद्धपोत भेजता रहता है। अगस्त में जब अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर थीं, तब भी चीन ने जलडमरूमध्य के करीब युद्धाभ्यास किए थे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...