वजन घटाने के लिए अक्सर लोग चिकित्सकों से परामर्श लेते हैं और उसके अनुरूप खानपान में बदलाव व दवा का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद कई बार वजन कम नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो, तो थोड़ा ठहकर चितन करने की जरूरत है। एक नवीन अध्ययन में दावा किया गया है कि वजन घटाने के लिए चिकित्सकों की तरफ से दिया जाने वाला परामर्श अक्सर अस्पष्ट, सतही और सामान्य तौर पर वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित नहीं होता।
आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इस अध्ययन को फैमिली प्रैक्टिस नामक पत्रिका में प्रकाशित कराया है। शोधकर्ताओं ने वर्ष 2013-14 के बीच ब्रिटेन में संग्रह किए गए 159 मोटापाग्रस्त लोगों और चिकित्सकों के संवाद की आडियो रिकार्डिंग का विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि चिकित्सक मोटापाग्रस्त लोगों को शायद ही कभी वजन कम करने संबंधी प्रभावी परामर्श दे पाते हैं। ज्यादातर चिकित्सक मोटे लोगों को कम खाने और शारीरिक श्रम अधिक करने की सामान्य सलाह देते हैं।
इसी प्रकार वे जीवन शैली बदलने को कहते हैं। सलाह का अनुपालन कैसे करना है, यह पूरे परामर्श का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा होता है। अध्ययन की प्रमुख लेखिका मेडेलीन ट्रेमब्लेट के अनुसार, “यह शोध बताता है कि चिकित्सकों को मोटापाग्रस्त लोगों को स्पष्ट परामर्श देना चाहिए, तभी वह प्रभावी होगा।









