राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के तीन गांवों इंतुड़ा, धोंद का तोला और रजावास की 46 बेटियां लापता हैं। इनमें से 18 का पता उनके घरवालों को भी नहीं है। इन्हें बेचे जाने तथा वेश्यावृत्ति में धकेले जाने की आशंका है। यह कहना है राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो का। वह कहते हैं कि यदि जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो संख्या और भी बढ़ सकती है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दो महिलाओं ने अपनी बेटियों और ननद को बेचे जाने की शिकायत भीलवाड़ा कलेक्टर से की थी, जिसके बाद से प्रशासन सक्रिय है। पुलिस भी जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा में 10 साल से बड़ी बच्चियों को बेचकर वेश्यावृत्ति में धकेलने की यह सच्चाई रोंगटे खड़ी करने वाली है। आयोग की टीम ने जिले के तीन गांवों का ही दौरा किया है। आंगनबाड़ी तथा स्कूलों से इन बच्चियों की जानकारी ली। वहां से टीम संबंधित के घरों तक पहुंची तो हैरान करने वाली जानकारी मिली। 46 बेटियों में से 18 के बारे में तो उनके परिजन ही नहीं बता पाए। बाकी बेटियों के परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भेजने का बहाना बनाया।
उन्होंने कहा कि इन गांवों से लड़कियां बेची ही नहीं गईं, बल्कि खरीदकर भी लाई जाती हैं। ऐसी आशंका उस समय हुई, जब एक घर में बुजुर्ग दंपती के यहां 12-13 वर्ष की दो लड़कियां मिलीं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग दंपती उन्हें अपनी बेटी बता रहे थे, जबकि ऐसा बायोलाजिकल नहीं हो सकता। टीम को उनके बयानों पर शक है। आशंका है कि यहां बेटियों को खरीदकर लाया जाता है। उन्हें इस तरह प्रशिक्षित किया जाता है ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो। उनके लड़कियों के जन्म प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले।
पुलिस को जानकारी, नहीं उठा रही सच्चाई से पर्दा
कानूनगो ने कहा कि जो शंका राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने जताई, वह अविश्वसनीय नहीं है। रेखा भी जब जांच के लिए यहां आईं तो उन्होंने कहा था कि पुलिस को बेटियों के बेचे जाने की सारी जानकारी थी, लेकिन वह सच्चाई से पर्दा नहीं उठा रही। कानूनगो ने भीलवाड़ा जिला प्रशासन एवं पुलिस से कहा है कि वह पता लगाए कि बेटियां कहां और किस हालत में हैं। जिन 28 बेटियों के रिश्तेदारों के यहां होने की बात कह रहे, उनका भी पता लगाकर 15 दिन में रिपोर्ट दी जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...