दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने टि्वटर के स्टाफ पहला ई-मेल भेजा। उन्होंने कर्मचारियों से कठिन वक्त के लिए तैयार रहने को कहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मेल में उन्होंने वर्क फ्राम होम की सुविधा को भी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिश्य अच्छा नहीं है और टि्वटर जैसी विज्ञापन पर आधारित कंपनी पर इसका काफी असर पडेगा।
मस्क ने मेल में लिखा, “इसमें कोई शक नहीं है कि आर्थिक परिश्य अच्छा नहीं है। टि्वटर जैसी विज्ञापन पर निर्भर कंपनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।” रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि अब घर से काम नहीं होगा। कर्मचारियों को अब कम से कम हफ्ते में 40 घंटे आफिस में बिताने होंगे। कुछ आवश्यक मामलों में वे खुद ही इसकी अनुमति देंगे। मस्क ने कर्मचारियों से यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि टि्वटर का आधा राजस्व सब्सक्रिप्शन के जरिये आए।
मस्क द्वारा टि्वटर के अधिग्रहण से पहले कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए स्थायी रूप से वर्क फ्राम एनीवेयर की पालिसी लेकर आई थी। महामारी के दौरान कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम में जाना पड़ा था। साल की शुरुआत में टि्वटर को खरीदने की डील की घोषणा करने के बाद मस्क ने कहा था कि वह घर से काम करने के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि विशेष परिस्थितियों में ही वर्क फ्राम होम की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में भी वर्क फ्राम होम की सुविधा खत्म कर दी है।
आने वाले दिनों में कई प्रयोग करेगा टि्वटर
टि्वटर पर मस्क का एक और प्रयोग देखने को मिला। कई वेरिफाइड अकाउंट्स पर आफिशियल लेबल दिखाई दिया। पीएम मोदी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सारे वेरिफाइड अकाउंट्स पर यह आफिशियल बैज दिखा। हालांकि, कुछ देर बाद ही यह बैज गायब हो गया। मस्क ने टि्वटर पर लिखा कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में कई मूर्खतापूर्ण चीजें करती रहेगी। जो अच्छा लगेगा उन्हें रखा जाएगा और जो काम नहीं करेगा उन्हें बदल दिया जाएगा।
टि्वटर के जरिये भेज सकेंगे पैसे
अधिग्रहण के बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि विज्ञापनदाता टि्वटर से दूरी बना रहे हैं। ऐसे में मस्क ने अपनी डिजिटल भुगतान योजनाओं को उनके साथ साझा किया है। इसके माध्यम से यूजर चीन के वीचैट की तरह अन्य लोगों को पैसे भेज सकेंगे। बता दें कि कंपनी के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह भुगतान प्रोसेसिग के पंजीकरण के लिए कागजात जमा किए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...