Google Analytics Meta Pixel मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी मुय्या मारा गया - Ekhabri.com

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी मुय्या मारा गया

दंतेवाड़ा-सुकमा बार्डर पर हुई मुठभेड़
दंतेवाड़ा/ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को डीआरजी के जवानों ने ढेर किया है। मारे गए नक्सली की पहचान मुय्या के रूप में हुई है, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य था। दंतेवाड़ा के डीआरजी के जवान आॅपरेशन को कामयाब कर जिला मुख्यालय लौटे हैं। रढ सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुय्या का एनकाउंटर पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। यह कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। पिछले 3-4 दिनों से दंतेवाड़ा-सुकमा-बस्तर इन तीन जिलों की सीमा पर तीनों जिलों से जवान जॉइंट आॅपरेशन पर निकले हुए हैं। जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। बुधवार की शाम दंतेवाड़ा के डीआरजी जवानों की कटेकल्याण एरिया कमेटी के माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव लेकर जवान लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर अब भी सर्च आॅपरेशन चल रहा है। इन इलाकों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग की गई थी। जहां मुय्या के शव के साथ भारी संख्या में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। वही जिस जगह मुठभेड़ हुई थी वहां कई जगह खून के धब्बे भी मिले है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में कुछ और भी नक्सली मारे गए और घायल भी हुए हैं। इधर, एक दिन पहले इसी इलाके में सुकमा डीआरजी ने भी 5 लाख रुपए की खूंखार इनामी माओवादी मुन्नी को ढेर किया था।
जवानों ने ध्वस्त किया नक्सल कैंप
सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुडम और मटेमरका के बीच उफढऋ 150वीं बटालियन और डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने नक्सल कैंप ध्वस्त किया है। यहां से माओवादियों ने 3 भरमार बंदूक, एक 3 किलो की आईईडी, वायर, नक्सल साहित्य समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं। भारी मात्रा में बैनर-पोस्टर भी जवानों ने जब्त किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...