Google Analytics Meta Pixel उत्तराखंड में फंसे भिलाई के 55 टूरिस्ट: स्कूल में किया गया शिफ्ट - Ekhabri.com

उत्तराखंड में फंसे भिलाई के 55 टूरिस्ट: स्कूल में किया गया शिफ्ट

दुर्ग। भिलाई से उत्तराखंड घूमने गए 55 टूरिस्ट तेज बारिश और भूस्खलन में फंस गए हैं। इस बात की जानकारी होने के बाद से राज्य सरकार लगातार उत्तराखंड प्रबंधन से संपर्क में है। दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे ने बताया कि सभी 55 टूरिस्ट सुरक्षित हैं। नैनीताल कलेक्टर से बात करके सभी को वहीं एक स्कूल में शिफ्ट कराया गया है। भिलाई से 14 अक्टूबर को 55 लोग उत्तराखंड घूमने के लिए गए थे। ये सभी नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी टूरिस्ट कसौली से नैनीताल के बीच कैंची धाम के पास फंसे हुए हैं। दुर्ग जिला प्रशासन ने नैनीताल और कसौली के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी पूरी जानकारी ली है। दुर्ग कलेक्टर के मुताबिक भिलाई से गए सभी टूरिस्ट सुरक्षित हैं। किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी टूरिस्ट के सुरक्षित एक स्कूल में ठहरा दिया गया है। जैसे ही बारिश रुकती है और रास्ता साफ होता है वह लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएंगे। सिंधिया नगर भिलाई के रहने वाले प्रसनजीत दास सिंपलेक्स कास्टिंग कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुमन (49 वर्ष) बेटी रितिका (24 साल) और दीशिका (14 साल) सभी सेक्टर 8 में रूही मिश्रा से एरोबिक्स सीखते थे। वहां और भी लोग आते हैं। सभी ने ग्रुप बनाकर नैनीताल का टूर बनाया था। 14 अक्टूबर को 4 बच्चे, 44 महिलाएं व 7 पुरूष सहित 55 लोग घूमने निकले। सभी 14 को दुर्ग स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस में बैठकर दिल्ली पहुंचे फिर वहां से बस कर 15 अक्टूबर को नैनीताल घूमने निकले। नैनीताल घूमने के बाद अगले दिन कसौली गए और कसौली से वापस नैनीताल आ रहे थे। इसी समय रास्ते में कैंची धाम के पास तेज बारिश में यह लोग फंस गए। इनके पास ना अभी खाने के लिए कुछ और ना ही संपर्क का कोई जरिया। इन्हें एक छोटे से स्कूल में शिफ्ट कराया गया है। बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी आई हैं। वहां फंसे लोगों ने दुर्ग में रहने वाले अपने परिजनों को मैसेज कर मदद की मांग की। इस मैसेज के बाद परिजन लोकसभा के सदस्य विजय बघेल के पास मदद के लिए पहुंचे। बघेल ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है। सबसे पहले प्रसन्नजीत दास जो रसमड़ा स्थित सिंपलेक्स कंपनी में काम करते हैं उन्हें मोबाइल से मैसेज किया गया कि उन्हें तत्काल मदद की जरुरत है। प्रसन्नजीत ने सांसद को बताया कि पिछले 20 घंटे से उनके घर वाले और बच्चे वहां फंसे हुए हैं। भूस्खलन के कारण और मोबाइल चार्ज नहीं होने से उनसे बात नहीं हो पा रही है।भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने भी सांसद से मिलकर केंद्र सरकार की मदद से सभी को वहां से भिलाई पहुंचाने कहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...