धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगदेही गांव बड़ा हादसा होने से बच गया।
गांव के एक परिवार के 6 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। चोरी के आरोप लगने से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने जहर पी लिया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानाकरी के अनुसार गांव के ही पड़ोसी ने चांदी के जेवर और 500 रूपए चोरी का आरोप दिलीप यादव पर लगाया था। इसी आरोप से तंग आकर परिवार के सभी लोगों ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की।









