Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 68 नए मामले सामने आए, सात कोरोना हुए स्वस्थ - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 68 नए मामले सामने आए, सात कोरोना हुए स्वस्थ

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं 68 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एम्स में भर्ती बालोद के पांच, बलौदाबाजार के एक, कोविड-19 अस्पताल बिलासपुर में कोरबा का एक कुल सात मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं मुंगेली में 27, बेमेतरा में 13, राजनांदगांव में 12, बालोद में छह, कांकेर में चार, बिलासपुर और जशपुर में दो-दो, बलरामपुर व सुरजपुर में एक-एक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इनके क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं कांटेक्ट हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ 68 मरीज सामने आए हैं। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 361 हो गई है। 79 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैें, और 282 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति स्थिर बताई गई है।

बंगाल का युवक प्रदेश में मृत, निकला पॉजिटिव

भिलाई के चरौदा के पास मृत मिला संदेही युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। जिला दुर्ग के सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहे मजदूरों से भरे ट्रक को चरौदा के पास पुलिस ने रोककर जांच की। इसमें एक 36 वर्षीय युवक मृत मिला। शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में रखकर सैम्पल जांच के लिए एम्स भेजा गया था। इसके चार साथी को क्वारंटाइन किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शव का पोस्ट मार्टम किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *