जगदलपुर। छत्तीसगढ़- तेलंगाना सीमा पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सली ढेर कर दिए । ऑपरेशन अब भी चल रहा है। ग्रेहाउंड फोर्स ने महिला सहित 7 नक्सलियों को ढेर किया है।इसी महीने सुकमा जिले के भंडारपदर इलाके में मार गिराए थे 10 नक्सली, अब फिर ग्रे हाउंड्स ने ढेर किये 7 नक्सली। मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इनकी पहचान भी हो गई है।










