होवित्जर, ब्रह्मोस मिसाइलें, यूएच मेरीटाइम हेलीकाप्टर आदि खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 70.58 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा क्षेत्र में “मेक इन इंडिया” के तहत यह बहुत बड़ा कदम है। भारतीय रक्षा बलों के लिए इससे विभिन्न् शस्त्र प्रणालियां खरीदी जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि 70,584 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने दी। सभी खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के तहत की जाएगी।
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग तीन साल के लंबे गतिरोध के बीच नए खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। डीएसी की प्रस्तावित इस भारी राशि से 60 भारत निर्मित यूटिलिटी हेलीकाप्टर (मेरीटाइम) और भारतीय नौसेना के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें, भारतीय सेना के लिए 307 एडवांस टोड आर्टीलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) होवित्जर और भारतीय तटरक्षकों के लिए 9 एएलएच ध्रुव हेलीकाप्टर खरीदे जाएंगे।
डीएसी ने भारतीय वायुसेना के प्रस्तावों के लिए लंबी दूरी के गतिरोधक हथियार (एलआरएसओडब्ल्यू) खासकर के एसयू-30 एमकेआइ विमानों के लिए तैयार करने को स्वीकृति दी है। 32 हजार करोड़ रुपये के 60 यूटिलिटी हेलीकाप्टर (मेरीटाइम) युद्धपोतों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए जाएंगे। भारतीय नौसेना को 56 हजार करोड़ रुपये में बड़े पैमाने पर हथियार मिलेंगे जिसमें घातक ब्रह्मोस मिसाइलें, शक्ति इलेक्ट्रानिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्रणालियां और यूटिलिटी हेलीकाप्टर शामिल हैं। होवित्जर को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर तैनात किया जाएगा।
वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादों की खरीद के लिए दी गई कुल मंजूरी अब 2,71,538 करोड़ रुपये है, जिसमें से 98.9 प्रतिशत भारतीय उद्योगों से प्राप्त किया जाएगा। राजनाथ सिह के कार्यालय ने ट्वीट किया, “इतनी मात्रा में स्वदेशी खरीद न केवल भारतीय उद्योगों को “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करेगी, बल्कि विदेशी विक्रेताओं पर भारत की निर्भरता को भी काफी हद तक कम करेगी।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...