देशभर में घूम-घूमकर लग्जरी कारों को निशाना बनाने वाला तमिलनाडु के त्रिची का शातिर चोरी गिरोह आखिरकार रायपुर पुलिस के शिकंजे में आ गया। चोरी करने के बाद आरोपी होटलों में नहीं, बल्कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आराम फरमाते थे और बिना टिकट ट्रेन से सफर कर पुलिस को चकमा देते थे। 12 जनवरी 2026 को गंज थाना क्षेत्र में प्रवेश अग्रवाल की कार से लाखों रुपये नकद, लैपटॉप, टैब, हार्डडिस्क और कार्ड से भरे बैग चोरी होने की घटना सामने आई। इसी दिन देवेन्द्र नगर इलाके में भी एक अन्य कारोबारी की कार का कांच तोड़कर नकदी से भरा बैग उड़ा लिया गया। दोनों मामलों में तरीका एक-सा होने से पुलिस को बाहरी अंतरराज्यीय गिरोह का शक हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, गंज और देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई। अलग-अलग 6 टीमों ने घटनास्थल से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की लोकेशन झारखंड में मिली, जहां वे अगली वारदात की फिराक में थे।
पुलिस टीम ने रांची पहुंचकर गिरोह के 6 सदस्यों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर की दोनों चोरी की वारदातों के साथ-साथ देश के कई शहरों में इसी तरीके से चोरी करना कबूल किया। आरोपी खड़ी कारों में बैग देखकर कांच तोड़ते और सामान लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने मामले में आरोपी किट्टू 55 वर्ष, ए विनोद कुमार 43 वर्ष, बाला मुरुगन 43 वर्ष, कुमरेशन डी. 60 वर्ष, भास्कर के. 55 वर्ष व रंगन ए. 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 लैपटॉप, 01 टैब, 25,000 नगद, 02 सोने के सिक्के व 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। वहीं कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...