9अगस्त को जिला अधिकारी को घेरने की चल रही है तैयारी
बछवाड़ा /बेगूसराय/सं (राकेश यादव)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को बैंक बाजार बछवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुर्व मुखिया रामविलास यादव नें किया। बैठक में भाकपा कार्यकर्ताओं नें निर्णय लिया कि आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर भाकपा अपने सभी मोर्चों के जन संगठनों के साथ जिलाधिकारी बेगूसराय का घेराव करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए बछवाड़ा के पूर्व विधायक सह बेगूसराय जिला मंत्री कॉमरेड अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय जिला बिहार की औद्योगिक राजधानी कही जाती है। लेकिन यह बहुत हीं शर्म की बात है कि इतने कल कारखानें बेगूसराय में होने के बावजूद जिले के युवा बेरोजगारी के कारण यहां से लगातार पलायन करने को मजबूर है। आज यह सोचने की जरूरत है कि जिन कारखानों के प्रदूषण से जिले के लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं और जिले के संसाधनों का दोहन किया जाता है, उन्हीं कारखानों मे बाहर से मजदूर लाकर कम मजदूरी पर रखे जाते हैं। जिससे जिले के प्रतिभावान युवाओं को जिले में रोजगार का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उसके तमाम जन संगठन जिलाधिकारी का घेराव करेंगे और यह मांग करेंगे की यहां के कल कारखानों से लेकर छोटे बड़े उद्योगों में 75% लोकल युवाओं को रोजगार मुहैया किया जाय। बैठक को अंचल मंत्री भूषण सिंह नें संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय जिला एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है लेकिन हकीकत यह है की दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन अभी तक जिले में एक भी विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को मांग करेंगे की जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। इस आंदोलन में हमारे साथ एआईएसएफ, किसान सभा, नौजवान संघ, महिला समाज, बीड़ी मजदूर संघ सहित सभी जन संगठन विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी का घेराव करके इस आंदोलन को और भी भव्य बनायगें। बैठक में महेश्वर प्रसाद चौधरी, रामदेव सहनी, हरेराम महतो, अनिल राय, प्यारे दास, सरिता राय, बीरबल राम, सुजीत सहनी, अरुण चौधरी, पवन कुमार, संतोष पासवान, कन्हैया राय, संजय दास, नरेश चौधरी, रणधीर ईश्वर, प्रेम पासवान, रजनीश कुमार, सत्यम भारद्वाज, बेबी झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...