Google Analytics Meta Pixel गांधी जी की शहादत के 75 साल:साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में चर्चा-संवाद का आयोजन 30 को - Ekhabri.com

गांधी जी की शहादत के 75 साल:साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में चर्चा-संवाद का आयोजन 30 को

रायपुर। महात्मा गांधी की शहादत के 75वें साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में रायपुर में 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ की तीन संस्थाएं मिलकर एक बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं। साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू सभागार में सुबह 10.30 बजे से चर्चा, संवाद, गांधी भजन और पोस्टर व चित्र प्रदर्शनी आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजक संस्थाओं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, सन्मति और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि यह कार्यक्रम प्रेम, करुणा और विवेक के अविस्मरणीय नायक महात्मा गांधी की अनमोल विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की एक विनम्र कोशिश है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने जीवन की हर सांस को भारत की आजादी व स्वाभिमान के लिए समर्पित कर देने वाले उस महानायक के प्रति आभार जताना है, जो सर्वोच्च मानवीय मूल्यों का एक मूर्तमान रूप बन गया था। जिसका प्रेम और अभय आज भी आजाद और लोकतांत्रिक भारत के लिए प्रेरणा का चिरस्थायी स्रोत है।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त, सन्मति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख सुनील साह ने बताया कि इस कार्यक्रम में जागरूक नागरिक, खास तौर पर युवा, इकट्ठे होकर गांधी और उनके उसूलों व जीवन आदर्श को याद करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.30 बजे सत्य व अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी के प्रिय भजनों के गायन से होगी, जिसे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का समूह प्रस्तुत करेगा।

साइंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के तीन जाने-माने लेखक और विचारक अपनी बात रखते हुए युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इनमें भागलपुर की डॉ सुजाता चौधरी हैं, जो प्रख्यात गांधीवादी विचारक और जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनकी गांधी से जुड़ी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हैं। दिल्ली से ‘कश्मीर नामा’, ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ जैसी बहुचर्चित कृतियों के लेखक अशोक कुमार पाण्डेय और डाल्टनगंज से चिंतक और तेजस्वी वक्ता शैलेंद्र कुमार भी आ रहे हैं। ये अतिथि वक्ता गांधी की शहादत के पचहत्तर साल पूरे होने पर देशवासियों के कर्तव्य पर पहले अपनी बात रखेंगे और फिर युवा अपनी जिज्ञासाओं पर इनसे संवाद भी कर सकेंगे। इस अवसर पर गांधी के जीवन और विचारों से प्रेरित एक पोस्टर और चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...