Google Analytics Meta Pixel 777 चार्ली ने जीता दर्शकों का दिल, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने मचाया धमाल, जनहित में जारी - Ekhabri.com

777 चार्ली ने जीता दर्शकों का दिल, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने मचाया धमाल, जनहित में जारी

फुस्स मुबई। इस समय बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में 777 चार्ली, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन और जनहित में जारी अपना जादू दिखा रही हैं। जिनमें से कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली तो लोगों को खूब पसंद आ रही है, वहीं डायनासोर्स ने भी खूब धमाल मचाया है। लेकिन जनहित में जारी पहले ही दिन से दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। बता दें कि ओपनिंग डे पर ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का जलवा अभी भी कायम है। बात करें कमल हासन की विक्रम और आदिवि शेष की मेजर की तो विक्रम को दक्षिण में खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं मेजर भी औसत कमाई कर रही है।
777 चार्ली
इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बढिय़ा प्रदर्शन कर रही है। ये फफल्म इंसान और कुत्ते की कहानी पर आधारित है। साउथ के अलावा 777 चार्ली हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पिछले चार दिनों में इस फिल्म ने देश में 28.7 करोड़ की कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पांचवें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 32.7 करोड़ रुपये हो चुका है।
जुरासिक वर्ल्ड  डोमिनियन
बॉक्स ऑफिस पर डायनासोर्स खूब धमाल मचा रहे हैं। वर्ल्ड वाइड ये फिल्म अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। गुरुवार की रात रिलीज हुई इस फिल्म ने देश में चार दिन के अंदर 39.49 करोड़ रुपये अपनी झोली में झटके। पांचवें दिन की बात करें तो बीते मंगलवार को इस फिल्म ने देश भर में 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 42.49 करोड़ रुपये हो गया है।
जनहित में जारी
नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पा रही है। भले ही फिल्म की कहानी बढिय़ा है, लेकिन फिर भी दर्शक जनहित में जारी को कम पसंद कर रहे हैं। पिछले चार दिनों की अपेक्षा पांचवें दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को इस फिल्म ने अपनी झोली में सिर्फ 29 लाख रुपये समेटे हैं। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.79 करोड़ रुपये हो गया है।
भूल भुलैया 2
पिछले 25 दिनों से अभी भी भूल भुलैया 2 का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। पिछले दिनों में इस फिल्म ने देश में अब तक कुल 172.47 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के 26वें दिन की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को भूल भुलैया 2 ने 1.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
विक्रम
कमल हासन की विक्रम को हिंदी पट्टी में भले ही बड़ी संख्या में दर्शक न मिले हों, लेकिन साउथ में ये गजब का बिजनेस कर रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 4.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
मेजर
आदिवि शेष की फिल्म मेजर मुंबई हमले में शहीद हुए संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित है। ये फिल्म पहले दिन से ही सभी भाषाओं में औसत कमाई कर रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 60 लाख का बिजनेस किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *