दुनिया में करीब दो अरब बच्चे इस वक्त भारी जोखिम हैं. कोरोना का जानलेवा वायरस इनके लिए खतरा तो है ही, साथ ही इसके जैसे दूसरे विषाणु भी बच्चों पर कभी भी घात लगा सकते हैं. WHO और UNICEF ने मिलकर चेतावनी दी है. विश्व के इन दो शीर्ष स्वास्थ्य संगठनों के मुताबिक कोरोना की वजह से बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुआ है जो इनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.










