भारतीय सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर बड़ी सफलता मिली है। सेना ने पुलवामा जिले के बदरु और बारसो में दो आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। यहां आतंकियों के पास से भारी संख्याक में विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इससे पहले बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा में ही हिजबुल के कमांडर आजाद ललहारी को मार गिराया था।
सेना की 50-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ की बटालियन-130 और अवंतीपोरा पुलिस की संयुक्त टीम ऑपरेशन चला रखा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अवंतीपोरा के बदरु और बारसो वन क्षेत्र में लश्कर के आतंकियों ने छिपने का गुप्ती ठिकाना बना रखा है। इस सूचना बाद संयुक्तं टीम ने इस इलाके में बुधवार रात तलाशी अभियान शुरू किया था।
इस दौरान गुरुवार को सुरक्षाबलों को लश्कर के दो आतंकी ठिकाने मिले, जिन्हें नष्ट कर दिया गया है। इन आतंकी ठिकानों से एके-47 राइफल के 1918 कारतूस, दो ग्रेनेड, एक यूजीबीएल थ्रोवर, चार यूजीबीएल, अमोनियम नाइट्रेट जैसे पदार्थ के साथ ही अन्य आपत्तिजनक भी बरामद हुई हैं। साथ ही 5400 रुपये (भारतीय मुद्रा), बर्तन, गैस स्टोव, गैस सिलेंडर और अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद हुई है।
बीते कुछ दिनों में कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। खासतौर से भाजपा नेताओं को निशाना बनाया गया है। बडगाम में आतंकियों ने भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल हामिद नजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीते 6 अगस्त को कुलगाम स्थित वेसू में आतंकियों ने स्थानीय सरपंच सज्जाद अहम खांडे को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। घटना के बाद सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। 4 अगस्त भाजपा नेता आरिफ अहमद को भी आतंकियों ने गोली मारी थी और फरार हो गए थे।










