Google Analytics Meta Pixel भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे 22 जनवरी से 8 मैच - Ekhabri.com

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे 22 जनवरी से 8 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 मिला जुला रहा। फिर 2025 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया घर पर इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम साल की पहली जीत के तलाश में है। फिलहाल, यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं।

 

 

 

इंग्लैंड की टीम भारत में पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने आ रही है। सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। इंग्लैंड ने टी20 और वनडे, दोनों सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान भी कर दिया है। वहीं भारत ने अभी अपनी टीम घोषित नहीं की है।

 

 

 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। टी20 सीरीज के मैच कोलकाता, चेन्नई, राजकोट, पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे। वहीं वनडे मैच नागपुर, कटक और अहमदाबाद में होंगे। 22 जनवरी से 2 फरवरी के बीच टी20 सीरीज होगी। इसके बाद 6 फरवरी से 12 फरवरी के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे। वनडे सीरीज के मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

 

 

 

भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)

25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)

28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)

31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)

2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)

Read Also  गाजा पट्टी में इजरायल ने फिर किए हवाई हमले

 

 

 

भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज का शेड्यूल

6 फरवरी- पहला वनडे, नागपुर (दोपहर 1:30 बजे से)

9 फरवरी- दूसरा वनडे, कटक (दोपहर 1:30 बजे से)

12 फरवरी- तीसरा वनडे, अहमदाबाद (दोपहर 1:30 बजे से)

 

 

 

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *