साल 2024 में ‘कंगुवा’ फिल्म का जितनी बेसब्री से फैंस ने इंतजार किया था, उतनी ही तेजी से ये सिनेमाघरों से उतर भी गई थी। एनिमल फिल्म में म्यूट विलेन बनने वाले बॉबी देओल से कंगुवा में खूब उम्मीदें थीं, लेकिन सब धराशाई हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। लेकिन, अब फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर आई है जो शायद आपका दिन बना दे। तमाम क्रिटिसिज्म के बावजूद कंगुवा ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन की रेस में शामिल हो गई है। ये हैरानी की बात जरूर है लेकिन अटकलें तो यही हैं। फिल्म का नाम ऑस्कर रेस में टॉप कंटेंडर की लिस्ट में गिना जा रहा है।
हालांकि इसकी वजह कहीं न कहीं डिजिटल को भी माना जा रहा है। एक महीने के अंदर कंगुवा फिल्म थियेटर्स से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, जहां फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला। 300-350 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी, लेकिन टिकट खिड़की पर इसने महज 106 करोड़ रुपये की ही कमाई की, जो फिल्म के बजट का एक तिहाई हिस्सा ही था. आखिरकार फिल्म फ्लॉप हो गई।
हर देश अपनी तरफ से एक फिल्म ऑस्कर्स के लिए भेजता है, जिसमें भारत की ओर से ‘लापता लेडीज’ भेजी गई थी। लेकिन, वो रिजेक्ट कर दी गई। हालांकि मेकर्स अपनी ओर से इंडिपेंडेंट तरीके से ऑस्कर के लिए फिल्म को नॉमिनेशन के लिए भेज सकते हैं। ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में भारत की ओर से ये नाम शामिल हैं- कंगुवा (तमिल), आदुजीविथम (द गोट लाइफ) (हिंदी), संतोष (हिंदी), स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी), ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (मलयालम-हिंदी) और गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिंदी-अंग्रेजी). नॉमिनेशन के लिए वोटिंग कल, 8 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और 12 जनवरी, 2025 को खत्म होगी. आखिर में वोटिंग रिजल्ट 17 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे। ऑस्कर 2025 समारोह 2 मार्च, 2025 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑर्गनाइज किया जाएगा।
सिरुथाई सिवा की कंगुवा में बॉबी देओल विलेन के रोल में थे. वहीं सूर्या का डबल रोल था, उनके अपोजिट दिशा पाटनी को कास्ट किया गया था। बॉबी ने इस फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। कंगुवा ने भारत में पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की थी, ओपनिंग के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। फिल्म ने अगले तीन दिनों में महज 30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया और 5वें दिन आंकड़े गिरकर 3.15 करोड़ पर आ गए थे। फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 69.10 करोड़ का रहा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...