पाकिस्तान इस्लामिक देश है और वहां का कानून अल्पसंख्यकों को मिटाने का काम करता है। अब तक वहां हिंदू लडकियों का अपहरण, धर्मांतरण और जबरन मुस्लिम युवकों से निकाह की खबर आती रही है। अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां महज 8 साल के हिंदू बच्चे को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस बच्चे पर ईशनिंदा का आरोप लगा है।
पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला इतना छोटा बच्चा है, जिस पर ईशनिंदा का आरोप है और मुकदमा चलाया जा रहा है। कानून के जानकार भी इस खबर को सुनकर हैरान है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को इस मामले फंसाया गया है। उसे तो यह भी नहीं पता है कि ईशनिंदा कानून क्या है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के रिहा होने पर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान के रूढ़िवादी जिले में मुस्लिम भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर हमला किया था इसके बाद से बच्चे का परिवार और हिंदू सुमदाय के कई लोग अपने घरों से भागकर कहीं छुप गए हैं। शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सैनिक तैनात कर दिए गए हैं। 7 अगस्त को मंदिर हमले के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यह है बच्चे का गुनाह – लड़के पर आरोप है कि उसने पिछले महीने एक मदरसे के पुस्तकालय में एक कालीन पर जानबूझकर पेशाब किया, जहां धार्मिक किताबें रखी गई थीं। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन से बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने कहा, “बच्चे को अभी ईशनिंदा के कानून के बारे में पता नहीं है। उसे झूठ बोलकर फंसाया जा रहा है। बच्चों के यह भी नहीं पता है कि उसे एक हफ्ते जेल में क्यों रखा गया और उसका अपराध क्या है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशनिंदा के आरोपों में मौत की सजा हो सकती है।
बच्चे के रिश्तेदार कहते हैं, “हमने अपनी दुकानें और काम छोड़ दिया है। पूरा हिंदू समुदाय डर गया है और हमें उनके बदले का डर है। हम उस इलाके में वापस नहीं लौटना चाहते हैं। हमें नहीं लगता कि दोषियों के खिलाफ कोई ठोस और सार्थक कार्रवाई की जाएगी। यहां हमारी सुरक्षा के लिए कुछ किया जाएगा हम अल्पसंख्यक हैं।”
इतने छोटे बच्चे पर लगे ईशनिंदा के आरोप को देखने के बाद कानून जानने वाले लोग भी हैरान हैं। पाकिस्तान के इतिहास में अब तक इतनी कम उम्र के किसी भी व्यक्ति पर ईशनिंदा का कानून नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले के विरोध में एक पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया और मुस्लिम बहुल देश में रहने वाले हिंदू परिवारों की सुरक्षा की मांग की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...