ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार एक बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार हवा में पलटी खाते हुई 20 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एयरबैग भी लगे थे। फिर भी युवक की जान चली गई। मृतक हरियाणा का है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है।
हरियाणा नंबर की एक कार में भरत और गौरव नामक दो लोग बीएमडब्ल्यू कार से नोएडा की तरफ से आगरा के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे 11 किलोमीटर पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। नीचे गिरी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार बनी बीएमडब्ल्यू कार की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। इतनी अच्छी गाड़ी होने के बावजूद शख्स की जान नहीं बच सकी।










