सूरजपुर। जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के नाम पर 83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लांट लगाने वाली रायपुर की यूनिक इंडिया कंपनी को भुगतान के बजाय, दंतेवाड़ा की एक अन्य फर्म को गलत तरीके से 81.85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस घोटाले के खुलासे के बाद सूरजपुर पुलिस ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रनसाय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।
मामला तब सामने आया जब रायपुर की यूनिक इंडिया कंपनी के संचालक जयंत चौधरी ने भुगतान में देरी की शिकायत की। जयंत ने बताया कि उनकी कंपनी ने 13 सितंबर 2021 को जेम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 83.21 लाख रुपये का टेंडर हासिल कर जिला अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम (MGPS) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। कार्य पूरा होने के बावजूद, तत्कालीन CMHO और लेखापाल द्वारा भुगतान में आनाकानी की गई। नए CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राशि दंतेवाड़ा की यूनिक इंडिया कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई, जो आशीष कुमार बोरा के नाम पर रजिस्टर्ड है।
इस फर्म को 5 जनवरी 2022 को 50 लाख और 31 जनवरी 2022 को 31.85 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में पता चला कि दंतेवाड़ा की फर्म का रायपुर की मूल कंपनी से कोई संबंध नहीं था, और यह भुगतान जानबूझकर गलत तरीके से किया गया। जयंत चौधरी की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने पूर्व CMHO डॉ. रनसाय सिंह, दंतेवाड़ा की यूनिक इंडिया के संचालक आशीष कुमार बोरा, सेवानिवृत्त लेखापाल विजय सिन्हा, सहायक ग्रेड-2 जेम्स कुमार बेक और फार्मासिस्ट सकिरन दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत FIR दर्ज की है। सूरजपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...