Google Analytics Meta Pixel "सपनों का सौदागर" होगा अजीत जोगी की किताब का नाम - Ekhabri.com

“सपनों का सौदागर” होगा अजीत जोगी की किताब का नाम


रेणु जोगी ने नाम रखने में मदद के लिए जताया सदन का आभार


रायपुर। कोरोना काल में अजीत जोगी ने दो-दो घंटे सुबह-शाम लिखकर अपनी आत्मकथा पूरी की। 8 मई को उनके साथ थी। तीन दिन पहले ही उन्होंने अपनी आत्मकथा पूरी की थी। सपनों का सौदागर उसका नाम होगा। यह बात रेणु जोगी ने सदन में अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए कही। उन्होंने कहा कि किताब का नाम रखने में सदन ने मदद की। एकाध महीने में पेश करूंगी। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुईं रेणु जोगी ने रुंधे गले से कहा कि वे सच में सपनों के सौदागर थे। रात में नहीं, दिन में भी सपने देखते थे, उसे बुनते थे, और उसे पूरे करने का काम करते थे। उन्होंने जोगी की गौरेला को जिला बनाने की अंतिम इच्छा को पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि गुरूदक्षिणा देने के लिए आपको धन्यवाद।


लगभग साढ़े 400 पेज की है आत्मकथा


विधानसभा में दिन का कामकाज खत्म होने के बाद बाहर मीडिया से चर्चा में रेणु जोगी ने कहा कि 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के समय अजीत जोगी 15 दिन बिलासपुर में रहे, उसके बाद 5 मई के आसपास रायपुर आ गए थे। इन्होंने मुझे बताया कि वे जो आत्मकथा लिख रहे थे, 2 घंटे सुबह 2 घंटे शाम.. वह पूरी हो गई है। लगभग साढ़े 400 पेज की और उसके अतिरिक्त वह जैसे-जैसे याद आ रहा है कुछ संस्मरण भी उन्होंने इकट्ठे लिखवाए थे, तो मैं उसे यथास्थान पर जमा दूं।

Read Also  कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 2.72 लाख सैंपलों की जांच


साथी विधायकों की मदद से मिला शीर्षक


श्रीमती जोगी ने बताया कि जिस दिन यह घटना घटी (हार्ट अटैक की) उसके 1 दिन पहले रात 11 बजे मैं उनके साथ भोजन पर थी, मैंने कहा कि आपने पुस्तक का शीर्षक मुझे नहीं बताया है क्या शीर्षक रखेंगे? मैंने भी अपनी तरफ से एक, दो नाम शीर्षक के बताए तो उन्होंने कहा कि मैंने कई लोगों को कहा है कि आप शीर्षक सोच कर बताइएगा और वह मौका ही नहीं आया। आज जब हमारे विधायक साथी अपने संस्मरण याद कर रहे थे, विभिन्न घटनाओं का स्मरण कर रहे थे तो उन्होंने कई बार जोगी जी को सपनों का सौदागर कहा। तब मुझे अचानक लगा कि शीर्षक मुझे मिल गया है और इनके किताब का नाम सपनों का सौदागर ही रखूंगी।


जोगी जी को जावेद अख्तर, राहत इंदौरी और मजरुह सुल्तानपुरी पसंद थे


रेणु जोगी ने कहा कि मैं विधानसभा में एक शायरी कहना चाहती थी। जोगी जी भोपाल में रहे, तब इनके प्रिय शायर जावेद अख्तर थे, इंदौर में जब रहे तो राहत इंदौरी वहां के थे, और जब वह और नौजवान थे तो इनको मजरुह सुल्तानपुरी पसंद थे। जो आत्मकथा इन्होंने लिखी है उस हिसाब से कहा जा सकता है कि बड़े शौक से सुन रहा था जमाना, आप ही सो गए दास्तान कहते कहते।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *