जेईई मेन और नीट की परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने और अभ्यर्थियों की आशंकाओं को शांत करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे एक शिफ्ट और कक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी। गौर हो कि जेईई मेंस कंप्यूटर आधारित टेस्ट है, जबकि नीट में लिखना होगा। एनटीए और शिक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि परीक्षाएं सितंबर में अपने तय समय पर ही होगीं।
इसके लिए जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और छात्र डाउनलोड भी कर चुके हैं। नीट के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होंगे। इसलिए छात्र किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में न रहें। एनटीए ने 99 फीसदी छात्रों के लिए उनकी पहली प्राथमिकता का परीक्षा केंद्र सुनिश्चित किया है। जेईई मेन के लिए 8.58 लाख और नीट के लिए 15.97 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जेईई और नीट को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस –
– नीट की परीक्षा के दौरान एक कक्षा में 24 की जगह 12 अभ्यर्थी बैठेंगे।
– परीक्षा के केंद्र 2546 से बढ़ाकर 3843 किए गए हैं।
– जेईई परीक्षा के लिए शिफ्ट 8 से बढ़ाकर 12 और परीक्षा केंद्र 570 से बढ़ाकर 660 किए गए हैं।
– इस परीक्षा एक-एक सीट छोड़कर छात्रों को बिठाया जाएगा।
– एक पाली में एक लाख 32 हजार की जगह अब 85 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। हालांकि सीटिंग प्लान में भी बदलाव किया गया है।
– परीक्षार्थियों को एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
– जिस परीक्षार्थियों का बॉडी टेम्परेचर 99.4 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होगा, उन्हें आइसोलेशन रूम में ले जाया जाएगा। वह वहीं बैठकर परीक्षा देंगे।
– फ्रिस्किंग, डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन का काम रजिस्ट्रेशन रूम के अंदर किया जाएगा।
– परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में नया मास्क दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ के साथ सिर्फ पानी की बोतल, हैंड सेनिटाइजर ले जाने की ही अनुमति होगी।
– परीक्षा देते समय स्टूडेंट्स के लिए मास्क लगाना और ग्लोव्स पहनना अनिवार्य नहीं होगा।
एनटीए ने कहा है कि परीक्षा के दौरान भीड़ न हो, इसके लिए प्रवेश औऱ निकासी के समय और द्वार को अलग रखने का भी निर्णय किया गया है। अभ्यर्थी एक साथ अंदर नहीं प्रवेश करेंगे और न ही एक साथ परीक्षा कक्ष छोड़ने की इजाजत होगी। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभ्यर्थियों के क्या करें-क्या न करें के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अगर परीक्षा केंद्र के बाहर किसी को इंतजार करना पड़ रहा रहा है, तो उस दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग बनी रहेगी।
एनटीए ने तमाम राज्यों सरकारों से कहा है कि वह परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करे। प्रोटोकॉल के मुताबिक स्टाफ मैंबर और उम्मीदारों के हर प्रवेश द्वार पर थर्मोगन से फीवर चेक होगा। अगर किसी में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण पाए गए तो उन्हें अलग आइसोलेशन कमरे में बैठाया जाएगा। थंब इम्प्रेशन के जरिए उपस्थिति नहीं ली जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...