उत्तर प्रदेश के कानपुर में पीरोड स्थित फ्लोरेटस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदू विद्यार्थियों को कलमा पढ़ाया जा रहा है। गत रविवार को एक वायरल वीडियो टवीट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएम ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच स्कूल प्रबंधन ने अपनी सफाई में सुबह चारों धर्म की प्रार्थनाएं कराने का दावा किया है।
एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हुआ तो अभिषेक मिश्रा नामक यूजर ने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, यूपी पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस को टैग करते हुए इसे टवीट कर दिया। वीडियो में एक महिला और उसकी बेटी दिखाई पड़ रही है। वीडियो बनाने वाले ने दोनों के चेहरे नहीं लिए हैं। महिला कह रही है कि स्कूल में बच्चों को रोजाना प्रार्थना के समय कलमा पढ़ाया जाता है। महिला ने बच्ची से पूछा तो उसने कहा कि रोज पढ़ाया जाता है। इस दौरान कुछ और महिलाओं की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं, जो हिंदू बच्चों को कलमा पढ़ाने का विरोध कर रही हैं। 59 सेकंड का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच रिपोर्ट डीएम को भी भेजी है।
एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा ने बताया कि उनकी स्कूल प्रबंधक सुमित मखीजा से बात की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई चारों धर्मों की प्रार्थना 12-13 सालों से की जा रही है। कभी किसी ने विरोध नहीं किया। चार दिन पहले एक अभिभावक की ओर से इसे लेकर आपत्ति जताई गई थी।
प्रार्थना सभा में कलमा पढ़ाए जाने की जानकारी सरेआम होने पर स्कूल में अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। मसले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्कूल खुलने से पहले ही पुलिस बल सतर्क था। सुबह स्कूल खुलते ही जमा हुए विहिप और भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच विवाद को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने सभी धर्मों की प्रार्थना बंद कराकर सिर्फ राष्ट्रगान कराना तय किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...