श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की गाड़ी पर सोमवार (28 नवंबर) को दिल्ली के रोहिणी में हमला हुआ है। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल टीम आफताब को लेकर बाहर निकली थी। तभी कुछ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और गाड़ी पर हमला कर दिया। इन लोगों के हाथों में तलवारें थी और ये आफताब को मारने की बात कह रहे थे। हमला होने पर एक पुलिसकर्मी वैन से बाहर आया और इन लोगों पर बंदूक तान दी।










