Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में झमाझम बारिश जारी, रेड अलर्ट जारी, खारून नदी उफान पर - Ekhabri.com

प्रदेश में झमाझम बारिश जारी, रेड अलर्ट जारी, खारून नदी उफान पर


रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में बारिश जारी है। जिस कारण कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश की जीवन रेखा कहलाने वाली खारून नदी भी उफान मार रही है। प्रशासन ने लोगों को एकतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। लोगों को बाजारों में गुरुवार की सुबह बारिश की वजह से भीड़ कम नजर आई। आस-पास के जिले, जैसे महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग भिलाई में भी आलम यही है। रिहायशी इलाके बारिश से प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ा है। रायपुर में खारुन नदी में पानी बढ़ने की वजह पुलिस नदी के किनारे लोगों को जाने से रोक रही है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक संबंधित इलाकों में बिजली गिरने और अति भारी बारिश होने की संभावना है।


प्रदेश के इन इलाकों में अलर्ट किया जारी
24 घंटे के लिए रेड अलर्ट सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार महासमुंद, और जांजगीर जिले में लागू किया गया है। 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, जिले में है। इन जगहों पर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। यहां बिजली गिरने और अत्यधिक बारिश होने की स्थिति बन सकती है। आॅरेंज अलर्ट एरिया के नाम भी जारी किए गए हैं। कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव बस्तर और गरियाबंद जिले के शहरी इलाके आॅरेंज अलर्ट पर हैं। 48 घंटे के लिए आॅरेंज अलर्ट मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, रायपुर महासमुंद, कबीरधाम जिले के कुछ स्थानों के लिए जारी किया गया है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों का हुआ विस्तार


बेमेतरा के गांव का संपर्क टूटा
बेमेतरा जिले में 2 दिनों से बारिश हो रही है। शिवनाथ नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सकरी नदी, फोक नदी, एवं हाफ नदी में बाढ़ की स्थिति एक बार फिर शुरू हो गई है। कवर्धा जिले में हुई अधिक बारिश का असर यहां की नदियों पर दिख रहा है। गांव के लोग अब बड़े पुल की मांग कर रहे हैं। जल स्तर बढ़ने की वजह से एक गांव को दूसरे से जोड़ने वाली सड़क डूब चुकी है । सोयाबीन की फसल में सफेद मक्खियां नुकसान पहुंचा रही हैं। कृषि विभाग से किसानों को अब तक कोई मदद नहीं मिली है। हेमाबन्द भवरदा,सुरकी, सेंदरी, मोहतरा, सेमरिया करचुवा,केवाछि सिंगपुर झाल कारेसरा, भैसबोड दाढ़ी नाम के गांव में फसलें प्रभावित हैं।


धान की खेती बर्बाद
सरगुजा संभाग में इस सीजन में पहली बार मंगलवार रात से मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं। एनएच 43 में बतौली इलाके के रघुनाथपुर-लमगांव के बीच बाइपास में बने पुल के ऊपर तीन फीट से अधिक पानी होने के कारण पूरे दिन हाईवे जाम रहा। इससे दोनों तरफ सैकड़ों ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। इसी तरह अंबिकापुर से प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित खड़गवां में रपटा पुल डूब जाने से वाहनों की आवाजाही बंद होने से पूरे दिन लोग हलाकान रहे। ऐसे में नाव से एक गांव से दूसरे गांव जाने वाले लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। बता दें कि मौसम विभाग ने तेज बारिश के आसार के चलते पहले ही अलर्ट जारी किया था। बुधवार को लगातार बारिश होती रही। सबसे अधिक परेशानी नेशनल हाईवे 43 रायगढ़ अंबिकापुर मार्ग में लोगों को हुई। बता दें कि इस मार्ग की जर्जर पुलिया और रोड का निर्माण साथ ही होना है, जो नहीं हो रहा है। वहीं ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही के कारण यह मार्ग दलदल बन गया है तो इससे वाहन फंस जाते हैं। वहीं बुधवार को पुल के ऊपर से पानी जाने के कारण वाहन चालक सुबह से शाम चार बजे तक फंसे रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *