आज मंगलवार है। इस दिन भगवान हनुमान जी को चोला चढ़ने का विशेष महत्व है। तकलीफ और बाधाओं से खुद को दूर रखने के लिए चोला जरूर चढ़ना चाहिए। खयाल रहे इसे पुरुष स्वच्छ कपड़ो के साथ सात्विकता के साथ चढ़ाएं।
हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इस दिन स्नानादि से निवृत होकर लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
हनुमान मंदिर या फिर घर में बजरंगबली की प्रतिमा पर गंगाजल से अभिषेक करें। अब एक साफ वस्त्र से प्रतिमा को पोछें।
सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में लगाएं और फिर प्रतिमा पर ऊपर से लेकर पैरों तक उन्हें चोला चढ़ाएं।
चोला चढ़ाने के बाद चांदी की वर्क, जनेऊ, साफ वस्त्र पहनाएं। अब 21 या 11 पीपल के पत्तों पर उसी सिंदूर से श्रीराम लिखकर हनुमान जी को पहना दें।
बजरंगबली के चने, गुड़, मिठाई, पान, सुपारी चढ़ाएं और फिर धूप, दीप लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आरती करें और हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिंदूर लेकर मस्तिष पर लगा लें। कहते हैं इससे तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही इस सिंदूर घर में मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
चोला चढ़ाने का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी ने माता सीता से मांग में सिंदूर लगाने का कारण पूछा तो वो बोलीं कि ये सिंदूर पति की लंबी आयु के लिए लगाया जाता है। श्रीराम की दीर्धायु के लिए इसे मैं अपनी मांग में लगाती हूं, इससे वे बहद प्रसन्न होते हैं। इतना सुनकर हनुमान जी ने सोच में डूब गए कि एक चुटकी भर सिंदूर से प्रभु श्रीराम प्रसन्न होते हैं तो अगर मैं इसे अपने पूरे शरीर पर धारण कर लूं तो उनकी प्रसन्नता का पात्र बन सकता हूं। हनुमान जी ने तब अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। श्रीराम ने उन्हें देखा तो मुस्कुरा दिए, तब हनुमान जी बोले प्रभु ये आपकी लंबी आयु के लिए है। उनकी भक्ति देख राम भगवान बहुत प्रसन्न हुए और बोले आज से जो भी तुम्हें सिंदूर चढ़ाएगा उसके सारे तमाम दुख दूर हो जाएगी, उस जातक पर मेरी भी कृपा बरसेगी।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...