स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण किया
रायपुर- नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन कुल राशि 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बना है।
नए चौकी भवन में सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, शस्त्र रूम, मीटिंग हॉल, पुरुष बंदी ग्रृह, महिला बंदी गृह, चाइल्ड हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम, महिला कक्ष, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था हेतु कक्ष बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खाना खिलाकर अभिभूत हुआ नागेश परिवार
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परियाबाहरा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत हुआ। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन ग्राम के आदिवासी किसान श्री गौकरण नागेश के घर किया। उनकी बहू श्रीमती रूपेश्वरी नागेश ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से भोजन परोसा। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी नागेश परिवार के भोजन का आनंद लिया। मिट्टी से बने कवेलूपोश घर की परछी (बरामदे) में जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांदा भाजी, मुनगा बड़ी की सादा सब्जी के साथ गेहूं की रोटी, चावल-दाल, झुरगा आलू और गोभी-मटर की सब्जी का भी स्वाद चखा। इसके अलावा उन्होंने बिजौरी, अरसा, तिखुर, अचार, पापड़ भी खाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नागेश परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी परिजनों को उपहार भेंट किया।
सकुचाते गौकरण और खगेश्वर को साथ बैठाकर मुख्यमंत्री ने कराया भोजन
जब मुख्यमंत्री भोजन करने बैठे तो परिवार के मुखिया श्री गौकरण नागेश संकोचवश एक किनारे में खड़े रहे। यह देख, मुख्यमंत्री ने उन्हें सहज भाव से बुलाकर अपने बगल से बैठाया और साथ में भोजन करने के लिए कहा। तब जाकर श्री गौकरण और उनके भाई खगेश्वर ने मुख्यमंत्री के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गौकरण का हालचाल पूछा। साथ ही खेतीबाड़ी और शासन की योजनाओं का निचले स्तर पर क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने श्री गौकरण नागेश, खगेश्वर और टंकेश्वर नागेश को वन अधिकार मान्यता पत्र और ऋण पुस्तिका वितरित की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...