Google Analytics Meta Pixel असम सीएम पर भड़के भूपेश बघेल: कहा- भाजपा में जाकर जहर उगल रहे - Ekhabri.com

असम सीएम पर भड़के भूपेश बघेल: कहा- भाजपा में जाकर जहर उगल रहे

रायपुर।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्हें नया मुल्ला कह दिया। दरअसल, विवाद राहुल गांधी पर की गई बिस्वा की टिप्पणी का है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसी यात्रा पर बिस्वा ने ऐसा बयान दिया जो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिस्वा पर जहर उगलने का आरोप लगाया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हेमंत बिस्वा पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। वहां हर दिन जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो। बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा, भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है। यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।
ये कहा था बिस्वा ने
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए हेमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा और एकजुट है। ऐसे में कांग्रेस को पाकिस्तान में इस यात्रा का संचालन करना चाहिए। असम सीएम ने कहा कि 1947 में भारत का बंटवारा हुआ और भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं हुआ। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत पहले से ही जुड़ा हुआ और एकजुट है।

Read Also  पालीगंज में दर्दनाक हादसा, नहर में बाइक गिरने से छत्तीसगढ़ आ रहे तीन की मौत

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...