हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत पाने के बाद भी कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उलझ गई है। शुक्रवार को दिन में तीन बार टलने के बाद रात आठ बजे हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हाईकमान को मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। इससे पहले दिनभर राजनीतिक घटनाक्रम गर्माया रहा।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। दोनों दिन में अलग-अलग बैठकें कर रणनीति बनाते रहे। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में विधायक दल की बैठक में सभी की राय जानी गई। एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को मुख्यमंत्री चयन के लिए अधिकृत किया गया है। इसके बाद प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने बंद कमरे में सभी विधायकों को एक-एक कर राय जानी। पर्यवेक्षक इसकी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों ने पर्यवेक्षकों से पहले ही मुलाकात कर राय दे दी थी। रविवार या सोमवार तक अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। दोनों धड़ों को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।
शुक्ल ने बताया कि बैठक में किसी भी नाम पर चर्चा नहीं हुई। कहा कि मतदान वहां होता है जहां विवाद होता है। लेकिन कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। बैठक में मुकेश अग्निहोत्री ने हाईकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसका सुक्खू ने समर्थन किया। सभी ने कहा कि हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, उस पर अमल किया जाएगा। हिमाचल के विधायकों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, न ही उन्हें वहां बुलाया गया है। कोई भी किसी के लिए लाबिंग नहीं कर रहा है। दिन में राज्यपाल से औपचारिक भेंट थी। उन्हें बताया गया कि कांग्रेस को बहुमत मिला है। पार्टी विधायक दल के नेता को चुनकर अवगत करा दिया जाएगा। विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे सुक्खू, मुकेश, अनिरुद्ध व विक्रमादित्य सिह को समर्थक कंधों पर उठाकर लाए।
विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद कांग्रेस ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस में एक और विवाद उठा है। प्रदेश से कोई भी नेता राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचा। सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश्ा प्रभारी राजीव शुक्ल, केंद्रीय पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रोटोकाल के तहत निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहने चाहिए थे, लेकिन इसमें किसी को भी साथ नहीं रखा गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...