समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर शुक्रवार को संसद गरमा गई। विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के बीच भाजपा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने समान नागरिक संहिता पर राज्यसभा में निजी विधेयक पेश कर दिया। भाजपा के ही एक अन्य सांसद हरनाथ सिह यादव ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शून्य काल में नोटिस दे दिया। इसके बाद उच्च सदन में स्पष्ट राजनीतिक विभाजन नजर आया।
विपक्षी सदस्यों ने समान नागरिक संहिता विधेयक का जोरदार विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस, एमडीएमके, राजद, समाजवादी पार्टी, भाकपा, माकपा, राकांपा और कांग्रेस ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। इन पार्टियों का कहना था कि यदि विधेयक को पारित होने दिया गया, तो यह सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर देगा। देश में प्रचलित अनेकता में एकता की भावना भी इससे प्रभावित होगी।
विपक्षी सांसदों ने किरोड़ी लाल मीणा से विधेयक वापस लेने की मांग की। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मतविभाजन का निर्देश दिया। विधेयक पेश करने के प्रस्ताव के पक्ष में 63 वोट पड़े। 23 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। इसके बाद विधेयक प्रस्तुत करने की अनुमति दे दी गई।
यह पहला मौका है, जब राज्यसभा में समान नागरिक संहिता पर विधेयक पेश किया गया है। इससे पहले उच्च सदन में इसे पेश करने के लिए अधिसूचित तो किया गया था, लेकिन इसे कभी पेश नहीं किया गया।
विधेयक का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने कहा कि यह बिल पूरी तरह असंवैधानिक, अनैतिक और पंथनिरपेक्षता के खिलाफ है। यह एक खतरनाक स्थिति है कि सरकार ने सदन का मिजाज भांपने के लिए निजी विधेयक पेश करवाया है। यह एक खतरनाक राजनीतिक अभ्यास है।
एएनआइ के अनुसार, समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने समान नागरिक संहिता को असंवैधानिक करार दिया। कहा कि अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकार संविधान के तहत मौलिक अधिकार के दायरे में आते हैं। यदि सरकार देश को विभाजित करना चाहती है, तो इस विधेयक को ला सकती है।
क्या है समान नागरिक संहिता
समान नागरिक संहिता में देश के सभी नागरिकों के लिए धर्म, जाति या लिग से इतर समान कानून (पर्सनल ला) बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इस समय विभिन्न् समुदायों के पर्सनल ला उनके धर्मग्रंथों के आधार पर बनाए गए हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...