“मैंडूस” तमिलनाडु के मामल्लपुरम में समुद्र तट से टकरा गया है। इसके चलते आने वाले समय में राज्य के तटीय इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। फिलहाल सामान्य से मध्यम वर्षा हो रही है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के निदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया, मैंडूस चक्रवात तमिलनाडु के तटीय इलाकों से टकरा गया है। इसके चलते कई तटीय इलाकों में वर्षा हो रही है और तेज गति से हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, इसको लेकर तीन राज्यों तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, मैंडूस के चलते इन राज्यों में 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात के चलते चेन्न्ई से कई उड़ानों को रद करना पड़ा है।
आईएमडी के मुताबिक, डाप्लर मौसम रडार चक्रवात की निगरानी कर रहे हैं। तूफान पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर रहा है। नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास पुडुचेरी, श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है।
मैंडूस के असर को देखते हुए कम से कम 13 उड़ानों को अलग-अलग जगहों से रद किया गया है। कई क्षेत्रों में जलभराव की वजह से बस सेवाओं में कुछ व्यवधान आया है। तूफान की वजह से कई जिलों में स्कूल और कालेज बंद रहे।
आइएमडी की तरफ से चक्रवात की चेतावनी जारी करने के बाद शुक्रवार और श्ानिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित किया गया है।
मैंडूस चक्रवात का खतरा तीन राज्यों के लोगों पर मंडरा रहा है। तमिलनाडु में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा नजर आएगा। ऐसे में विल्लुपुरम जिले 12 राहत शिविर बनाए गए हैं। 16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होमगार्ड राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं, कई आपदा प्रबंधन टीमें भी राज्य में तैनात हैं।
क्या है “मैंडूस” का अर्थ
“मैन-डूस” एक अरबी शब्द है। इसका मतलब होता है “खजाने का बक्सा”। चक्रवाती तूफान का नाम मैंडूस संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से चुना गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...