जहरीली शराब के सेवन से मंगलवार दोपहर से बुधवार शाम तक 36 घंटे के दौरान बिहार में सारण जिले के विभिन्न् गांवों में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक मशरक के 19 लोगों का पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) समेत विभिन्न् अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 12 लोगों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले 31 लोगों में से 19 का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में हो चुका है। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े इन सभी के परिजन शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे थे। अमनौर में तीन की मौत घर में हुई, परिजन ने इनका बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं तीन लोगों की मौत पटना के पीएमसीएच में होने की सूचना है। एक अन्य ने बुधवार देर रात छपरा से पटना रेफर होने के दौरान दम तोड़ा। दो अन्य की मौत भी घर में ही हुई है, जिनका अंतिम संस्कार हो चुका है।
एसपी संतोष कुमार ने पोस्टमार्टम की संख्या के अनुसार 19 मौत की पुष्टि की है। उन्होंने व डीएम राजेश मीणा ने शराब पीने से मौत से इन्कार नहीं किया। उन्होंन कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है। बताया कि बीमारों की निशानदेही पर छापेमारी कर शराब के धंधे में लिप्त कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें डोइला गांव के पिता-पुत्र हरिराम महतो व सूरज महतो भी शामिल हैं। सारण जिले में शराब पीने से बड़ी संख्या में मौत की यह तीसरी घटना है।
परिजन के अनुसार शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही लोगों को दिखाई देना बंद हो गया। वहीं उल्टी होने के साथ ही सिर सहित पूरे शरीर में दर्द होने लगा। स्वजन इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल से लेकर अन्य अस्पताल ले गए लेकिन नाजुक हालत वालों को बचाया नहीं जा सका। मौतों का सिलसिला मंगलवार देर रात शुरू हुआ, जो बुधवार रात तक जारी रहा। अभी भी कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मंगलवार की शाम कुल 70 लोगों के शराब सेवन की बात कही जा रही है। इन सभी ने डोइला गांव के आसपास एक किमी क्षेत्र में शराब पी थी। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को मशरक हनुमान चौक के समीप एक शव रखकर जाम कर दिया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...