Google Analytics Meta Pixel टि्वटर पर ट्रेंड हुआ बायकाट पठान, निशाने पर शाह रुख और दीपिका - Ekhabri.com

टि्वटर पर ट्रेंड हुआ बायकाट पठान, निशाने पर शाह रुख और दीपिका

अभिनेता शाह रुख खान इन दिनों फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। पठान में शाह रुख के साथ ही दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पठान के पहले गाने बेशर्म रंग की वजह से टि्वटर पर इसे बायकाट किया जा रहा है।

 

 

फिल्म पठान का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही टि्वटर पर ट्रेंड हो रहा है। कुछ लोगों ने गाने के एक विशेष दृश्य का स्क्रीनशाट साझा किया, जिसमें दीपिका भगवा रंग की पोशाक पहने दिखाई दे रही हैं और शाह रुख ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है। इसके ट्रेंड होने की खास वजह है गाने में दीपिका पादुकोण का भगवा रंग और शाहरुख खान की हरी शर्ट। भगवा और हरा को धर्मों से जोड़कर कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका के कपड़े और इशारों से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, जबकि हरे शर्ट से शाह रुख को ऐसी लड़कियों का इस्तेमाल करने वाला शख्स दिखाया गया है। वहीं यूजर्स गाने में दीपिका पादुकोण के लुक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा शाह रुख और दीपका के पुराने मुद्दों पर भी ट्वीट्स हो रहे हैं, जिसमें दीपिका का जेएनयू विवाद भी शामिल है।

 

 

यूजर्स जमकर इस गाने की बुराई कर रहे हैं। यही नहीं, इस गाने को लेकर शाह रुख और दीपिका को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। गाने में दिखाए गए सीन और आउटफिट को लेकर भी यूजर्स दोनों पर तंज कस रहे हैं। टि्वटर पर एक यूजर ने शाह रुख के पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं भी एक पठान हूं। जब पाकिस्तान जीतता है तो मुझे लगता है कि मेरा वालिद जीत गया- शाहरुख खान। सुना है इसकी पठान मूवी आ रही है, जिसे हिट कराने के लिए वह माता रानी के दरबार में गये हैं। इसके नीचे उन्होंने “बायकाट पठान” लिखा। वहीं दूसरे यूजर ने आमिर खान की लाल सिह चड्ढा और शाहरुख खान के पठान का पोस्टर शेयर कर लिखा, एक का घमंड टूट चुका है और एक का तोड़ना बाकी है।

Read Also  आशीष मेहरोत्रा को डेट कर रहीं अनुपमा की बहू

 

 

जनवरी में रिलीज होगी पठान
फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। पठान एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ ही अन्य साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और शाह रुख के साथ ही जान अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म में जान अब्राहम विलेन बने हैं। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...