Google Analytics Meta Pixel अगले साल अप्रैल तक आएगी गर्भाशय के कैंसर की वैक्सीन - Ekhabri.com

अगले साल अप्रैल तक आएगी गर्भाशय के कैंसर की वैक्सीन

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआईआई) अगले साल अप्रैल मध्य में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव करने वाली स्वदेशी “सर्वावैक” वैक्सीन लांच करेगा। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध वैक्सीनों से काफी सस्ती होगी।   एसआईआई के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि गर्भाशय के कैंसर से बचाव करने वाली “सर्वावैक” नाम की इस स्वदेशी वैक्सीन का इस्तेमाल जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में करने के लिए डीजीसीआई की मंजूरी मिल गई है। साथ ही इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में इस्तेमाल के लिए सरकारी सलाहकार समूह एनटीजीआई ने मंजूरी दे दी है।

 

 

मौजूदा समय में देश इस टीके के लिए पूरी तरह से विदेशी निर्माताओं पर निर्भर है। तीन विदेशी कंपनियां एचपीवी टीके का निर्माण करती हैं, जिनमें से दो कंपनियां भारत में अपने टीके बेचती हैं। बाजार में उपलब्ध टीके की प्रत्येक खुराक की कीमत चार हजार रुपये से अधिक है। एसआइआइ के टीके काफी कम दर पर उपलब्ध होने की संभावना है। सितंबर 2022 में एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार सी. पूनावाला ने कहा था कि भारत में एचपीवी टीके 200-400 रुपये प्रति खुराक की सस्ती कीमत पर उपलब्ध होगी।

 

 

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डा. एनके अरोड़ा ने बताया कि भारत 2023 के मध्य तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 9-14 आयु वर्ग की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के स्वदेश विकसित ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन (एचपीवी) को लागू करने की स्थिति में होगा।

 

 

एचपीवी टीका मुख्य रूप से एचपीवी यानी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से होने वाले कैंसर से आपका बचाव करता है। बाहरी कुछ देशों में यह वायरस हर चार में से एक व्यक्ति में पाया जाता है। भारत में दुनिया की लगभग 16 प्रतिशत महिलाएं हैं और यहां सर्वाइकल कैंसर के सभी मामलों का लगभग एक चौथाई है तथा वैश्विक स्तर पर यहां सर्वाइकल कैंसर से लगभग एक तिहाई मौतें होती हैं। हाल के कुछ अनुमानों के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 80 हजार महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होता है और 35 हजार महिलाओं की इस कैंसर के कारण मृत्यु हो जाती है।

Read Also  दो लाख से अधिक लोगों के कान की जांच-4120 रोगियों की माइनर सर्जरी

 

भारत अब तक एचपीवी टीका क्यों नहीं बना पाया, इस पर डा. अरोड़ा ने कहा कि टीके की आपूर्ति विश्व स्तर पर एक सीमित कारक रही है। पिछले पांच वर्षों में, एचपीवी टीके की वैश्विक आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। भारत ने इस दिशा में पहल की है। प्रमुख भारतीय टीका निर्माताओं में से एक एसआईआई ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से चार वैलेंट एचपीवी वैक्सीन विकसित किया है। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि तीन अन्य भारतीय टीका निर्माता भी एचपीवी टीका विकसित करने के विभिन्न् चरण में हैं।” डा. अरोड़ा ने कहा कि एचपीवी संक्रमण को रोकने के लिए टीके 2006 से उपलब्ध हैं।

 

 

 

अनुशंसित उम्र में इसकी खुराक दिए जाने पर एचपीवी टीकाकरण 90 प्रतिशत से अधिक एचपीवी कैंसर को रोक सकता है। भारत में किए गए अध्ययनों ने संकेत दिया है कि एचपीवी टीके की एकल खुराक का असर 95 प्रतिशत से अधिक है। अध्ययनों के आधार पर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अब सिफारिश की है कि 9-14 वर्ष के बच्चों के लिए टीके की एक खुराक भी प्रभावी है। वर्ष 2021 तक वैश्विक एचपीवी टीकाकरण कवरेज केवल 13 प्रतिशत था। वहीं 2020 तक कम और निम्न-मध्यम आय वाले एक-तिहाई से भी कम देशों ने अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों में एचपीवी टीके की शुरुआत की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...