भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी नवीनतम आइसीसी रैंकिग में दो पायदान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए जबकि युवा सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 117 पायदान की छलांग से 37वां स्थान हासिल किया। कोहली को तीन से ज्यादा साल में पहले वनडे शतक की बदौलत रैंकिग में फायदा मिला जो बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में आया। किशन ने इसी मैच में अपना सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने शनिवार को चटगांव में बांग्लादेश के विरुद्ध तीसरे और अंतिम वनडे में 91 गेंद में 113 रन की पारी खेली थी। यह अगस्त 2019 के बाद 50 ओवर के प्रारूप में उनका पहला शतक था।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज किशन ने 131 गेंद में 210 रन की रिकार्डतोड़ पारी खेली। श्रेयस अय्यर भी ढाका में सीरीज के दूसरे मैच में 82 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजी सूची में ऊपर चढ़ने में सफल रहे, जिसमें वह 20वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चार पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह वनडे रैंकिग में 22वें स्थान पर पहुंचे। बांग्लादेश के स्पिन आल राउंडर शाकिब अल हसन एक पायदान के लाभ से आठवें स्थान पर पहुंच गए। आल राउंडर सूची में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज तीन पायदान के फायदे से तीसरे नंबर पर पहुंचे।
टेस्ट रैंकिग में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो मैचों की सीरीज में तीन शतकीय पारियों की बदौलत करियर के सर्वश्रेष्ठ 937 रेटिग अंक से शीर्ष स्थान मजबूत किया। उन्होंने पिछले सप्ताह पर्थ में पहले मैच के दौरान एक ही टेस्ट में एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा था। लाबुशेन ने अब दूसरे स्थान पर काबिज स्टीव स्मिथ पर 62 रेटिग अंक की बढ़त बनाई हुई है। वह सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ियों के मामले में कोहली के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर बने हुए हैं जिसमें आस्ट्रेलियाई महान डान ब्रैडमैन 961 रेटिग अंक से शीर्ष पर थे। स्मिथ इस सूची में 961 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं जबकि रिकी पोंटिंग (942 रेटिग अंक) शीर्ष 10 में शामिल तीसरे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
ट्रेविस हेड 175 और नाबाद 38 रन की पारी से वेस्टइंडीज पर 419 रन की रिकार्ड जीत दर्ज कराने में मदद से शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे जिससे उनकी टीम ने डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया। हेड छह पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए जिससे उन्होंने रोहित शर्मा (10वें) और कोहली (12वें) की भारतीय जोड़ी को पीछे छोड़ा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...