Google Analytics Meta Pixel बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा:पहली पारी में स्कोर 133/8, कुलदीप ने चार और सिराज ने तीन विकेट लिए - Ekhabri.com

बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा:पहली पारी में स्कोर 133/8, कुलदीप ने चार और सिराज ने तीन विकेट लिए

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाने के बाद भारत ने स्टंप्स तक बांग्लादेश की पहली पारी में 8 विकेट निकाल लिए हैं। मेजबान टीम अब तक सिर्फ 133 रन ही बना सकी है। बांग्लादेश के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है। भारत के लिए लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया है। वहीं, बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उनके अलावा लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन और मेहदी हसन मिराज ने 16-16 रन बनाए।

1 गेंद पर भारत को मिले 7 रन:लिटन-सिराज की बहस में कूदे विराट, शुभमन का शानदार कैच

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी हो चुकी है। भारत के पहली पारी में 404 रन के सामने दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 133 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। मेहदी हसन मिराज और इबादत हुसैन अभी नाबाद हैं। मैच के दूसरे दिन भारत को एक बॉल पर 7 रन मिले। वहीं लिटन दास ने मोहम्मद सिराज से बहस की तो कोहली ने एग्रेसिव रिएक्शन दिया। उमेश यादव का 100 मीटर लंबा छक्का समेत कई मोमेंट्स देखने को मिले। 33वें ओवर में भारत के शुभमन गिल ने शॉर्ट फाइन लेग पर बेहतरीन कैच पकड़ा। ओवर में कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के नुरुल हसन को लेंथ बॉल फेंकी। नुरुल ने बैकफुट पर बॉल को फ्लिक किया। जहां शॉर्ट लेग पर खड़े गिल ने शानदार रिएक्शन दिखाते हुए हाथ आगे किए और कैच पकड़ लिया।  दूसरी पारी के 13वें ओवर में मोहम्मद सिराज की लिटन दास से बहस हो गई। ओवर की पहली बॉल उन्होंने इन-स्विंगिंग शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली। लिटन ने इस बैकफुट पर डिफेंड किया और सिराज को आंखें दिखाने लगे। सिराज ने लिटन से कुछ कहा और बॉलिंग करने चले गए। लिटन सुनने के लिए सिराज के पास गए, लेकिन अंपायर ने उन्हें बीच में रोक लिया।अगली ही बॉल पर सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। सिराज ने एग्रेशन दिखाया और विकेट के पीछे स्लिप में खड़े विराट ने लिटन के सुनने वाले रिएक्शन को कॉपी करते हुए उनका मजाक उड़ाया। लिटन 30 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...